एक्सप्लोरर

BPSC 67th PT Exam: बीपीएससी अभ्यर्थियों ने CM आवास का किया घेराव, बढ़ाई गई सुरक्षा, छात्र बोले- मांगें मनवाकर ही जाएंगे

Patna News: मंगलवार को भी बीपीएससी परीक्षार्थी प्रोटेस्ट कर रहे. मुख्यमंत्री आवास के बाहर ही अपनी मांगों को लेकर परीक्षार्थी बैठ गए.

पटना: राजधानी पटना स्थित बीपीएससी कार्यालय के बाहर परीक्षार्थी अपनी मांगों को लेकर कई घंटों तक हंगामा करते रहे. मंगलवार को वहां हंगामा करने के बाद एक अने मार्ग मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए. सैकड़ों की संख्या में बीपीएससी परीक्षार्थी सीएम आवास का घेराव करने लगे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से मिलने की मांग करने लगे. इसके बाद सीएम आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था काफी बढ़ा दी गई. वहीं मौके पर पहुंची सचिवालय एएसपी काम्या मिश्रा (Kamya Mishra) ने लोगों को समझा-बुझाकर बीपीएससी कार्यालय जाने को कहा. वहीं 20 लोगों का डेलिगेशन सीएम आवास के अंदर गया.

आज मांगें मनवा कर जाएंगे

इधर, छात्रों ने बताया कि हम लोग अपनी मांग को लेकर सुबह से आंदोलन पर है. आज पूरा मूड बना कर आए हैं कि अपनी मांगों पर मुहर लगवा कर जाएंगे. करीब तीन घंटे तक हम लोग बीपीएससी कार्यालय पर रहे, लेकिन कोई मिलने तक नहीं आया तो हम लोग सीएम आवास पहुंच गए. बता दें कि पांच दिन पहले भी परीक्षार्थियों ने बीपीएससी कार्यालय पर हंगामा किया था. इनमें मुख्य मांग है कि 67 वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा के रिजल्ट में धांधली की गई है उसपर कार्रवाई करें.

पांच दिन पहले मिला था कार्रवाई का आश्वासन

परीक्षार्थियों की मांग है कि परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार जो कि साल 2019 से बीपीएससी में बने हुए हैं उनको हटाया जाए. 67 वीं बीपीएससी परीक्षा के पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच हो. इन मांगों को लेकर यह लोग हंगामा कर रहे हैं. पांच दिन पहले डेलिगेशन जाकर बीपीएससी अधिकारियों से मिला था. आश्वासन मिला था कि हम विचार करेंगे लेकिन, पांच दिन बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आज फिर से घेराव किया है. 

यह भी पढ़ें- VIDEO: OMG… एक प्रेमी की 5 प्रेमिकाएं! सोनपुर मेले में अचानक पांचों आईं आमने-सामने, फिर जो बवाल हुआ देखिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार विधान परिषद में आज 10 नए MLC लेंगे शपथ, पावरस्टार पवन सिंह और निशांत कुमार पर सबकी नजर
बिहार विधान परिषद में आज 10 नए MLC लेंगे शपथ, पावरस्टार पवन सिंह और निशांत कुमार पर सबकी नजर
औरंगाबाद में बड़ा हादसा, बच्चों से भरी स्कूल वैन नहर में गिरी, 13 घायल, तीन की हालत गंभीर
औरंगाबाद में बड़ा हादसा, बच्चों से भरी स्कूल वैन नहर में गिरी, 13 घायल, तीन की हालत गंभीर
Bihar Weather: पूरे बिहार में मॉनसून ने दी दस्तक, झमाझम बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत, IMD का बड़ा अपडेट
पूरे बिहार में मॉनसून ने दी दस्तक, झमाझम बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत, IMD का बड़ा अपडेट
खान सर को फिलहाल राहत नहीं, बेल पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई, पटना हाई कोर्ट में PIL दाखिल
खान सर को फिलहाल राहत नहीं, बेल पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई, पटना हाई कोर्ट में PIL दाखिल

वीडियोज

Champat Rai का बड़ा खुलासा
Kejriwal का बड़ा ऐलान, क्या होगा खुलासा?
Akhilesh Yadav का 53वां जन्मदिन आज, SP कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया जश्न
POK में नेता की गिरफ्तारी से भड़का गुस्सा
क्या Champat Rai होंगे आरोपी नंबर 9?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Venezuela Indian Sailor Death : वेनेजुएला में मारे गए भारतीय का इंडिया पहुंचा शव, दिल-दिमाग, गुर्दा, लिवर सब गायब, शॉक में है परिवार
वेनेजुएला में मारे गए भारतीय का इंडिया पहुंचा शव, दिल-दिमाग, गुर्दा, लिवर सब गायब, शॉक में है परिवार
Ram Mandir Case Live: राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती
Live: राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती
VB-G RAMG Act 2025: मजदूरों की लगी लॉटरी! अब इससे कम नहीं मिलेगी दिहाड़ी, केंद्र सरकार ने आज से लागू कर दिया एक्ट
मजदूरों की लगी लॉटरी! अब इससे कम नहीं मिलेगी दिहाड़ी, केंद्र सरकार ने आज से लागू कर दिया एक्ट
धोखेबाज निकले गोविंदा? बीवी सुनीता आहूजा ने फिर लगाये आरोप, बोलीं- ‘शुरू से होता आया है ऐसा’
क्या बीवी सुनीता को अब भी धोखा दे रहे हैं गोविंदा? स्टार वाइफ बोलीं- ‘शुरू से होता आया है ऐसा’
IND vs ENG: ‘हमने पूरी रणनीति बना ली है…’, वैभव सूर्यवंशी को लेकर हैरी ब्रूक का बड़ा बयान
IND vs ENG: ‘हमने पूरी रणनीति बना ली है…’, वैभव सूर्यवंशी को लेकर हैरी ब्रूक का बड़ा बयान
Migration Partnership: भारत ने 26 देशों से ताबड़तोड़ कर डाले 28 समझौते, जयशंकर ने बताया इंडिया का असली प्लान
भारत ने 26 देशों से ताबड़तोड़ कर डाले 28 समझौते, जयशंकर ने बताया इंडिया का असली प्लान
अब आईफोन खरीदना भी हुआ महंगा, यहां हो चुकी है कीमत बढ़ने की शुरुआत
अब आईफोन खरीदना भी हुआ महंगा, यहां हो चुकी है कीमत बढ़ने की शुरुआत
Mini Stroke: मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
Embed widget