एक्सप्लोरर

BPSC 67वीं परीक्षा को लेकर बड़ी खबर: आयोग ने कहा- वायरल हुआ प्रश्न पत्र सही है, रद्द किया गया पीटी एग्जाम

67th BPSC PT Exam Canceled: 67वीं बीपीएससी की पीटी परीक्षा को कैंसिल कर दिया गया है. प्रश्न पत्र वायरल होने की यह खबर बिहार के आरा से आई थी जिसकी पुष्टि आयोग की तरफ से भी हो गई है.

पटनाः 67वीं बीपीएससी की पीटी परीक्षा का प्रश्न पत्र रविवार को लीक हो गया. यह खबर बिहार के आरा से आई जिसकी पुष्टि आयोग की तरफ से भी हो गई है. यह भी बताया गया है कि वायरल हुआ प्रश्न पत्र सही है. अब बड़ी खबर यह है कि 67वीं बीपीएससी की पीटी परीक्षा को कैंसिल कर दिया गया है. आयोग की ओर से इसकी सूचना जारी कर दी गई है. 

आयोग की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि वायरल प्रश्न पत्र की जांच के लिए तीन सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया था. आठ मई 2022 को ही रिपोर्ट अध्यक्ष को सौंप दी गई है. इसके आधार पर परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया है. वायरल प्रश्न पत्र के मामले की जांच साइबर सेल से कराई जाएगी. इसके लिए डीजीपी से अनुरोध किया गया है.

BPSC 67वीं परीक्षा को लेकर बड़ी खबर: आयोग ने कहा- वायरल हुआ प्रश्न पत्र सही है, रद्द किया गया पीटी एग्जाम

बीपीएससी के सचिव ने क्या कहा?

इधर, बीपीएससी के सचिव जिऊत सिंह से ने कहा कि दोपहर 12 बजे के बाद व्यक्तिगत रूप से जानकारी मिली कि सी सेट के प्रश्न पत्र वायरल हुए हैं. इस प्रश्न पत्र की पुष्टि कराई गई तो पता चला कि जो प्रश्न पत्र दिया जाना है वही वायरल हुआ है. वायरल होने की टाइमिंग की जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में यह पता चला कि सुबह 11.54 बजे पेपर वायरल हुआ है. 

यह भी पढ़ें- IAS Pooja Singhal: समन भेजकर पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा से पूछताछ कर सकती है ED, मिले हैं अहम सबूत

आरा से शुरू हुआ हंगामा

बता दें कि आज रविवार को 67वीं बीपीएससी की पीटी परीक्षा के लिए राज्य में कई जगहों पर सेंटर बनाए गए थे. इसी क्रम में बिहार के आरा के एक परीक्षा केंद्र पर हंगामा की खबर आई. शहर के कुंवर सिंह कॉलेज में बीपीएससी का सेंटर था. यहां बिहार के विभिन्न जिलों और अलग-अलग राज्यों से परीक्षार्थी पहुंचे थे, लेकिन केंद्र पर समय से पेपर नहीं मिलने के बाद हंगामा शुरू हो गया.

इस दौरान छात्रों ने केवल दो कमरों को बंद करके परीक्षा लेने का आरोप लगाया है. परीक्षार्थियों ने कहा कि जब उन्हें प्रश्न पत्र नहीं मिला और लेट हुआ तो वे अपने कमरे से बाहर निकले. इसके बाद देखा कि सेंटर पर दो ऐसे कमरे हैं जो बंद हैं लेकिन वहां परीक्षार्थी बैठे हुए हैं. वो परीक्षा भी दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'क्या CM नीतीश कुमार गुंडा हैं?' RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने BJP के नेताओं से किए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'बूथ लूटकर सरकार बनाते रहे लालू-अखिलेश', BJP का हमला
'बूथ लूटकर सरकार बनाते रहे लालू-अखिलेश', BJP का हमला
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा खुला पत्र, 5 करोड़ से जुड़ा है मामला
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा खुला पत्र, 5 करोड़ से जुड़ा है मामला
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget