एक्सप्लोरर

'आज 4 बजे बिहार में बम धमाका होगा', पाकिस्तानी एक्स हैंडल से धमकी, राज्य में हाई अलर्ट

Bihar Bomb Blast Threat: बिहार पुलिस मुख्यालय को असद नाम के एक्स हैंडल से धमकी भरा मैसेज बीते गुरुवार (11 सितंबर, 2025) को मिला है. पुलिस मुख्यालय की ओर से चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं.

पाकिस्तानी एक्स हैंडल से बिहार में बम धमाके की धमकी मिली है. धमकी के बाद राज्य में पुलिस मुख्यालय की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है. पाकिस्तानी एक्स हैंडल से यह कहा गया है कि आज (शुक्रवार) दोपहर चार बजे बिहार में सार्वजनिक स्थानों पर बम धमाका होगा. 

जानकारी के मुताबिक, बिहार पुलिस मुख्यालय को असद नाम के एक्स हैंडल से पाकिस्तान से धमकी भरा मैसेज बीते गुरुवार (11 सितंबर, 2025) को मिला है. ऐसे में पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिलों को चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं.

बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की मदद लेने का निर्देश

पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिलों में सार्वजनिक स्थानों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों पर गहन जांच कराने की बात कही गई है. इसमें बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की मदद लेने का निर्देश भी दिया गया है.

गुरुद्वारा और सिविल कोर्ट को पहले मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां 

बता दें कि पहले भी पटना साहिब गुरुद्वारा और सिविल कोर्ट को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं. इससे पहले 9 सितंबर को पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरमंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. इसके बाद गुरुद्वारे को खाली करवा दिया गया था. वहीं 29 अगस्त को पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद पूरे परिसर की तलाशी ली गई थी. 

अब ताजा धमकी का मामला ऐसे समय आया है जब नेपाल में हिंसक प्रदर्शन का दौर जारी है. वैसे बिहार में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. इस कारण सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही अलर्ट मोड में हैं. अब देखना होगा कि इस ताजा धमकी का कनेक्शन क्या निकलकर आता है. माना जा रहा है कि यह किसी सिरफिरे का भी काम हो सकता है. हालांकि एक्स पोस्ट की जांच के बाद चीजें स्पष्ट होंगी.

यह भी पढ़ें- BJP ने शेयर किया मल्लिकार्जुन खरगे का वीडियो, बमक गए सांसद पप्पू यादव, जानिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget