एक्सप्लोरर

Bihar Boat Sinks: बागमती नदी में नाव डूबी, सवार होकर स्कूल जा रहे थे बच्चे, 20 को बचाया गया, 10 लापता

Muzaffarpur News: यह घटना बेनीबाद ओपी क्षेत्र के मधुरपट्टी घाट के समीप की बताई जा रही है. नाव पर 9वीं और 10वीं कक्षा के बच्चे सवार थे. बच्चों के साथ कुछ और लोग भी थे.

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरुवार (14 सितंबर) की सुबह बड़ा नाव हादसा हो गया. स्कूली बच्चों से भरी नाव बागमती नदी में डूब गई. स्थानीय लोगों की मदद से 20 के करीब बच्चों को बाहर निकाला गया. कुछ ने तैर कर जान बचा ली. वहीं 10 के आसपास लापता हैं. कहा जा रहा है कि नाव पर कुल 30 की संख्या के आसपास बच्चे सवार थे. हालांकि स्पष्ट आंकड़ों को लेकर अभी कोई कुछ नहीं बता रहा है.

यह घटना बेनीबाद ओपी क्षेत्र के मधुरपट्टी घाट के समीप की बताई जा रही है. लापता बच्चों की तलाश की जा रही है. मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची है. स्थानीय गोताखोर भी बच्चों की खोज में लगे हैं. नाव पर कुछ महिलाओं के भी होने की बात कही जा रही है. आधिकारिक पुष्टि के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. घटना के संबंध में नाविक ने बताया कि वो लोगों को नाव पर बैठाकर ला रहा था तब ही अचानक रस्सी टूटने की वजह से घटना हो गई. नाविक के अनुसार करीब 30 लोग सवार थे. उसने कहा कि कई लोग अभी लापता हैं. कुछ लोग पानी की तेज बवाह से नाव डूबने की बात कर रहे हैं.

डीएसपी ने कहा- सबके परिजनों के आने के बाद पता चलेगा

वहीं इस घटना के संबंध में डीएसपी पूर्वी सहरियार अख्तर ने बताया कि पूरे मामले को लेकर पता लगाया जा रहा है. करीब 25 से 30 लोगों के नाव पर चढ़े होने की सूचना मिली है. सभी के परिजनों के आने के बाद ही नाव पर सवार लोगों की संख्या का पता चल पाएगा. करीब 20 लोगों को निकाला गया है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि नाव पर 9वीं और 10वीं कक्षा के बच्चे सवार थे. बच्चों के साथ कुछ और लोग भी थे. बताया गया कि इस पार से उस पार जाने के लिए कोई साधन नहीं है. नाव ही सहारा है. घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. बताया गया कि नाव से आना-जाना शॉर्टकट भी पड़ता है इसलिए लोग ज्यादा आना जाना इसी से करते हैं.

इस घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि डीएम को कह दिया गया है देखने के लिए. जो भी परिवार इस घटना से पीड़ित है उसकी मदद की जाएगी. बता दें कि आज सीएम नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर गए थे. एसकेएमसीएच में नवनिर्मित पीकू वार्ड का उद्घाटन करना था.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: ललन सिंह से एक कदम आगे निकले अशोक चौधरी, CM नीतीश का नाम लिया, कहा- 'PM बनने में…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget