एक्सप्लोरर

Bihar Politics: जेडीयू के खिलाफ 17 अक्टूबर को बीजेपी खोलेगी मोर्चा, संजय जायसवाल ने किया ये बड़ा एलान

JDU-BJP Pol Kholo Abhiyan: संजय जायसवाल ने कहा कि एक साजिश के तहत नीतीश सरकार काम कर रही है. नगर विकास की राशि मंत्रियों के पास रहे और मंत्री एवं अधिकारी मिलकर इस का बंदरबांट कर सकें.

पटना: नगर निकाय चुनाव (Bihar Nagar Nikay Chunav) स्थगित होने के बाद बिहार में सियासत गरमाई हुई है. गुरुवार को जेडीयू (JDU) की ओर से पटना सहित पूरे बिहार के जिला मुख्यालय पर बीजेपी (BJP) का आरक्षण विरोधी पोल खोल के तहत धरना का कार्यक्रम किया जा रहा. अब बीजेपी जेडीयू के पोल खोलने के लिए मैदान में 17 अक्टूबर को उतरने वाली है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल  (Sanjay Jaiswal) ने एलान किया है. कहा कि पटना सहित पूरे बिहार के जिला मुख्यालय पर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की चालाकियों की पोल खोलेंगे.

मुख्यमंत्री अभी तक नहीं पहुंच पाए कोर्ट

उन्होंने कहा कि अति पिछड़ा समाज में जा जाकर लोगों को बताएंगे कि बिहार सरकार ने किस चालाकी के तहत अति पिछड़ों का आरक्षण खत्म किया है. संजय जायसवाल ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बोले थे कि सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. 10 तारीख को ही कोर्ट खुल गया आज 13 तारीख हो गया और वह अभी तक कोर्ट नहीं गए. बिहार सरकार नहीं चाहती है कि आयोग का गठन हो. एक साजिश के तहत सरकार काम कर रही है ताकि नगर विकास की राशि मंत्रियों के पास रहे और मंत्री एवं अधिकारी मिलकर इसका बंदरबांट कर सकें. 17 तारीख को बीजेपी उनके सारे कारनामों का जनता के सामने पोल खोलेगी.

बीजेपी की सरकार में लागू हुए हैं सभी आरक्षण

संजय जायसवाल ने कहा कि बीजेपी पुराने समय से आरक्षण का समर्थक रही है. जितने भी आरक्षण बिहार में या केंद्र में लागू हुए हैं उन सभी समय में बीजेपी सरकार में थी. 1975 में कर्पूरी ठाकुर की सरकार थी उस समय जनसंघ था और कैलाशपति मिश्र सहित कई नेता कर्पूरी ठाकुर के मंत्रिमंडल में शामिल थे. उस वक्त अनुसूचित जाति को आरक्षण दिया गया था जिसमें स्वर्ण महिलाओं को भी तीन प्रतिशत आरक्षण मिला. केंद्र में 1977 में मोरारजी देसाई के सरकार में या कर्पूरी ठाकुर के साथ सरकार में रहकर या 1980 के बाद सरकार से बाहर रहकर हमने लगातार गरीब, कमजोर और पिछड़े समाज के हकों को लेकर उनका साथ दिया है.

नीतीश सरकार पर अवमानना की करेंगे मांग

साल 1989 में देश में मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करने सहित बिहार में 2006 के बाद से आरक्षण के जो प्राविधान हैं उनके पक्ष में सहमति बनाने और लागू कराने में बीजेपी की भूमिका रही है. उन्होंने कहा कि आज बिहार के उच्च न्यायालय ने नीतीश कुमार के वास्तविक चरित्र को सबके सामने नंगा कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में नगर निकायों के चुनावों में नियमावलियों का प्रावधान किया और कोई राज्य उन नियमों की अवहेलना नहीं कर सकता है. उच्च अदालत का फैसला सुप्रीम कोर्ट के प्रावधानों के आलोक में ही आया है. वे बीजेपी को इसके लिए जिम्मेदार बता रहे. यह दृष्टता है और हम कोर्ट से मांग करेंगे कि इस पूरे मसले परस्वत संज्ञान ले और नीतीश सरकार को अवमानना के लिए दोषी करार करे.

यह भी पढ़ें- Crime: जुल्फिकार अली भुट्टो के हत्यारोपित को NIA ने किया गिरफ्तार, रिमांड पर लेगी सीवान पुलिस,आतंकी संगठन से सांठ-गांठ का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget