एक्सप्लोरर

BJP Reaction: 'पूर्व रेल मंत्री अपने कार्यकाल में ऐसे-ऐसे कारनामे...', ओडिशा रेल हादसे पर महागठबंधन को BJP का जवाब

Odisha Train Accident: ओडिशा रेल दुर्घटना को लेकर बिहार में भी बयानबाजी शुरू हो गई है. वहीं, विपक्ष के आरोपों पर नेता प्रतिपक्ष विपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने रविवार को प्रतिक्रिया दी है.

पटना: ओडिशा रेल दुर्घटना (Odisha Train Accident) को लेकर रेल मंत्री से इस्तीफे की मांग पर नेता प्रतिपक्ष विपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने विपक्ष पर पलटवार किया है. इशारों- इशारों में लालू यादव पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पूर्व रेल मंत्री अपने कार्यकाल में ऐसे-ऐसे कारनामे किए हैं, जिसके कारण आज उनके पूरे परिवार को जांच एजेंसियों के आगे सफाई देना पड़ रहा है. विपक्ष को अपने नकारात्मक मानसिकता से उभरना चाहिए और प्रधानमंत्री के किए गए विकासात्मक कार्यों को स्वीकार भी करना चाहिए. सभी घटना-दुर्घटना को मुद्दा बनाकर राजनीति करना उचित नहीं होता.

'ऐसे नेता कभी देश हित में नहीं सोच सकते'

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और रेल मंत्री खुद इस दुर्घटना को गंभीरता से लिया है और इस घटना में आहत लोगों को सहानुभूति के साथ-साथ उचित मुआवजा भी देने की घोषणा की है. इस दुर्घटना के दोषी लोंगो को चिन्हित कर कठोरतम कार्रवाई करने का निदेश भी दिया है. इस दुर्घटना से जहां पूरा देश दुखी है. वहीं, बिहार में कुछ विपक्षी नेताओं को इस दुख की घड़ी में भी राजनीति करना ही भा रहा है, ऐसी विकृत मानसिकता वाले नेता कभी देश हित में नहीं सोच सकते और ना ही मानवता के प्रति इनकी कोई संवेदना ही हो सकती है. 

नीतीश-लालू पर हमला

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पहले भी ऐसी दुखद रेल दुर्घटनाएं हुई हैं. नीतीश कुमार के कार्यकाल में 79 रेल टक्कर की घटना और एक हजार ट्रेन का पटरी से उतरने की घटना हुई थी. इन दोनों घटनाओं में लगभग 1527 से अधिक लोग मरे और लालू यादव के कार्यकाल में 51 रेल टकराव और 550 घटना पटरी से उतरने का था, जिसमें लगभग 1200 लोगों की मृत्यु हुई थी. देश के प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कई नई-नई तकनीकि के विकास पर बल दिया है, जिससे ऐसी हादसा नगण्य हो गई थीं, लेकिन कुछ तकनीकी और मानवीय भूल के कारण उड़ीसा में ऐसी घटना हुई, जो लोगों के हृदय को दहला देने वाला है.

बीजेपी देशहित के लिए सदैव समर्पित और कटिबद्ध है- विजय सिन्हा 

बीजेपी नेता ने कहा कि आज देश में अकल्पनिय स्थानों तक भी ट्रेन पटरी का विस्तार हो चुका है, कई नई ट्रेनों का शुभारंभ भी हुआ है. जहां अधिकतम गति 95-120 किमी/घंटा वाली ट्रेनें चल रही थीं. वहीं, देश के प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता के कारण डेढ़ गुणा से अधिक गति से चलने वाली स्वदेश निर्मित विश्वस्तरीय वंदे भारत जैसी सुविधाजनक 200 ट्रेन देश को मिला है और आज लगभग दो दर्जन वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू भी हो चुका है. सबसे बड़ी बात देश में बुलेट ट्रेन के सपना को साकार करने का पहल करना ये सब केवल बीजेपी सरकार में ही संभव हो सका है. बीजेपी देशहित के लिए सदैव समर्पित और कटिबद्ध भी है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: सुशील मोदी बोले- लालू के समय रेल दुर्घटनाओं में 973 जानें गई थीं, बताया क्या था नीतीश के इस्तीफे का कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ सम्राट सरकार का ऐक्शन शुरू, शिक्षा विभाग ने जारी किया ये आदेश
बिहार के प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ सम्राट सरकार का ऐक्शन शुरू, शिक्षा विभाग ने जारी किया ये आदेश
अनंत सिंह की फिर बढ़ीं मुश्किलें, सम्राट सरकार ने CID को सौंप दी इस केस की फाइल
अनंत सिंह की फिर बढ़ीं मुश्किलें, सम्राट सरकार ने CID को सौंप दी इस केस की फाइल
बिहार: तेज हवा के कारण गंडक नदी में पलटी नाव, दो सगी बहनें समेत 3 बच्चियां डूबीं
बिहार: तेज हवा के कारण गंडक नदी में पलटी नाव, दो सगी बहनें समेत 3 बच्चियां डूबीं
राबड़ी देवी को हर हाल में खाली करना होगा आवास, अब इस मंत्री को आवंटित हुआ 10 सर्कुलर
राबड़ी देवी को हर हाल में खाली करना होगा आवास, अब इस मंत्री को आवंटित हुआ 10 सर्कुलर

वीडियोज

Sansani | Crime News: जम्मू की 'सोशल मीडिया क्वीन' ने लाइव वीडियो में खाया जहर!
Delhi Hauz Khas AC Blast: AC ब्लास्ट से हड़कंप, रिटायर्ड IAS अधिकारी की दर्दनाक मौत!!
Bageshwar Baba on Fuel Saving | Janhit: पकड़ी गई बाबा की चोरी! | Dhirendra Krishna Shastri
Hamirpur Bridge Collapse News : पुल है या पत्ता..हवा से ही गिर गया? | CM Yogi | BJP | UP News
Sandeep Chaudhary: South में BJP के सफाया का प्लान तैयार? | Rahul Gandhi | INDIA Vs NDA | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Drishyam 3 BO Day 9 Worldwide: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
BPSC Recruitment 2026: बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
Embed widget