एक्सप्लोरर

Motihari Hooch Tragedy: 'मृतकों के आंकड़े छिपाने के अलावे नीतीश सरकार कुछ नहीं करती है', विजय सिन्हा का तीखा हमला

BJP Reaction: मोतिहारी में संदिग्ध मौत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है. इसको लेकर शनिवार को नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला.

पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने पूर्वी चंपारण में हुई मौत (Motihari Hooch Tragedy) पर सरकार पर आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा है कि यह सब राज्य में आधे अधूरे शराबबंदी लागू करने और नियंत्रण नहीं कर पाने के कारण हो रहा है. पूर्वी चंपारण में जहरीली शराब से हुई मौत सरकार की विफलता को दर्शाता है.जहरीली शराब से कुछ माह पूर्व छपरा में बड़ी संख्या में लोग मरे थे लेकिन सरकार ने कोई सीख नहीं ली. मृतकों के आंकड़ों को घटाने और छिपाने के अलावे कुछ नहीं किया जाता है. 

अधिकारी करते हैं फर्जीवाड़ा'

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि श्मशान घाटों में अनगिनत लाशों को जलाए जाने के बाद भी सरकार के पदाधिकारियों के बीच प्रतिस्पर्धा रहती है कि किस प्रकार फर्जीवाड़ा कर वास्तविक स्थिति को राज्यस्तर पर छुपा कर रखा जाए अब फिर से मोतिहारी में भी यही खेल किया जा रहा है. यह राज्य का दुर्भाग्य है कि मुख्यमंत्री कहते हैं जो पियेगा सो मरेगा. शराबवंदी के वावजूद लोगों को शराब की डिलीवरी होने के विषय पर पूरा महकमा चुप्पी साध रखा है. सत्ता में बैठे लोगों के छत्रछाया में यह कारोबार फल फूल रहा है. प्रशासन और पुलिस के लिए शराबबंदी असीम अवैध कमाई का जरिया बन गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी फटकार

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हाल ही में जमानत के एक मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा बिहार सरकार को फटकार लगाई गई है और कहा गया है कि सरकार शराबबंदी और अन्य मामलों में जमानत याचिका की अलग-अलग सूची बनाकर अगली तारीख को कोर्ट के समक्ष रखे. हाल ही में आरजेडी के एमएलसी के यहां शराब मामले को लेकर रांची में छापेमारी की गई थी, यह अपने आप में सबूत है कि सत्ताधारी लोगों का इस अवैध कारोबार में संलिप्तता है. समस्तीपुर में जेडीयू के बड़े नेता के परिवार के सदस्य को शराब बेचने के मामले में पकड़ा गया था.

नेता प्रतिपक्ष ने की मुआवजे की मांग

आगे बीजेपी नेता ने कहा कि सरकार ने जानबूझकर सोशल मीडिया पर कार्रवाई कर रही है ताकि इन घटनाओं की सही और वास्तविक स्थिति की जानकारी लोगों तक नहीं पहुंच सके. उन्होंने सरकार से मांग की है कि छपरा सहित मोतिहारी की घटनाओं की न्यायिक जांच कराई जाए और दोनों जगहों पर मृतकों के परिजनों को मुआवजा मिलना चाहिए. बजट सत्र में भी विपक्ष द्वारा छपरा में जहरीली शराब से मरे लोगों के परिजनों के लिए मुआवजा की मांग की गई थी लेकिन सरकार ने मृतकों के परिवार के लिए कोई सहानभूति नहीं दिखाई.

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar News: मोतिहारी में 10 लोगों की संदिग्ध मौत पर आई सीएम नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया, घटना को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget