एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'तेजस्वी का 200% CM बनना तय', सुशील मोदी ने abp न्यूज़ से कहा- सिर्फ 5 से 7 विधायक चाहिए

Sushil Modi Statement: सुशील कुमार मोदी बिहार में हर मुद्दे पर लगातार बयान देते रहते हैं. शनिवार को उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में तेजस्वी को लेकर बयान दिया है.

पटना: बीजेपी से राज्यसभा सांसद सुशील मोदी (Sushil Modi) बिहार की राजनीति में हमेशा सक्रिय रहते हैं. इन दिनों लगातार नीतीश सरकार (Nitish Kumar) पर हमला बोल रहे हैं. एबीपी से शनिवार को सुशील मोदी से खास बातचीत की. तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के सीएम बनने के सवाल पर सुशील मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव दो सौ प्रतिशत मुख्यमंत्री बनेंगे. लालू यादव (Lalu Yadav) जेडीयू (JDU) को तोड़ देंगे. स्पीकर भी आरजेडी का ही है. आरजेडी (RJD) को तो पांच से सात विधायक ही चाहिए. 

लालू यादव चुप नहीं बैठने वाले हैं- सुशील मोदी

सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार अगर फिर से धोखा देंगे तो लालू यादव चुप नहीं बैठने वाले हैं. लालू यादव नीतीश कुमार को अच्छे से जानते हैं. आगे उन्होंने कहा कि सुधाकर सिंह क्या अपने मन से बयान दे रहे हैं? इस पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? इस स्थिति पर बीजेपी क्या करेगी इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी 2025 तक इंतजार करेगी. नीतीश कुमार की बीजेपी में वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये अब संभव नहीं है. बीजेपी अपने बल पर चुनाव लड़ेगी.

'जगदानंद सिंह को माफी मांगनी चाहिए'

राम मंदिर के मुद्दे पर जगदानंद सिंह की ओर से दिए गए बयान पर बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे कह रहे हैं कि तारीख क्यों बता दी. राहुल गांधी और लालू यादव कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे. इसको लेकर नीतीश कुमार ने भी बयान दिया था. इनको तारीख नहीं बताने और बताने दोनों से परेशानी है.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लालू यादव और जगदानंद सिंह का चलता तो वहां ये लोग मस्जिद बना देते. लालू यादव का तो ये बयान भी है. ये लोग तो सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी अपमान कर रहे हैं. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध नहीं किया है. राम मंदिर निर्माण में तो मुस्लिम समुदाय का भी सहयोग मिला है. वो तो देश के लिए सद्भाव का केंद्र है. उस जगह को जगदानंद सिंह कह रहे हैं कि नफरत की जमीन है. इसको लेकर जगदानंद सिंह को माफी मांगनी चाहिए. इस बयान के लिए उनपर तो देशद्रोह का मुकादमा होना चाहिए.

नीतीश कुमार बिहार को छोड़ दें- सुशील मोदी

नीतीश कुमार को लालू यादव ने पीएम के लिए टीका लगा दिया है. इस सवाल पर सुशील मोदी ने कहा कि लालू यादव ने जिन लोगों को पीएम बनवाया उन लोगों का क्या हुआ? देश का क्या हुआ? जगदानंद सिंह कह रहे हैं कि नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति करें और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएं. नीतीश कुमार बिहार को छोड़ दें. जगदानंद सिंह तीन बार ये बयान दे चुके हैं कि बड़ी चीजों के लिए छोटी चीजों को छोड़ना पड़ता है. आरजेडी के साथ इनका समझौता हुआ था कि तीन-चार महीने बाद नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति करेंगे और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे. नीतीश कुमार अपने फिर से स्वभाव में आ गए.

नीतीश कुमार ने लालू यादव को तीन बार धोखा दिया. बीजेपी को तीन बार धोखा दिया. लालू को मालूम है कि नीतीश कुमार धोखा दे सकते हैं. नीतीश कुमार किसी न किसी बहाने 2025 तक मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं, लेकिन 2025 तक नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बने रहेंगे.

'कुशवाहा की खुश होने की जेडीयू में कोई कारण नहीं'

उपेंद्र कुशवाहा के बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर सुशील मोदी ने कहा कि इस बात पर तो केंद्रीय इकाई ही फैसला करेगी. सुशील मोदी ने कहा कि जेडीयू में उपेंद्र कुशवाहा के खुश होने का कोई कारण नहीं है, लेकिन खुश होने का ये भी मतलब नहीं है कि वो बीजेपी के साथ आएंगे. जातीय जनगणना पर कहा कि बीजेपी जातीय जनगणना के पक्ष में है. इसको लेकर हुए कैबिनेट फैसला में भी बीजेपी साथ में थी. 

ये भी पढ़ें: PFI: एनआईए ने ‘गजवा-ए-हिंद’ मामले में एक आरोपी के खिलाफ चार्जशीट की दायर, युवाओं को कट्टरपंथी बनाने का है आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget