एक्सप्लोरर

JDU सांसद सुनील कुमार पिंटू के सपोर्ट में BJP, कहा- CM नीतीश कर रहे लालू की चरणवंदना, तपाक से RJD ने दिया जवाब

Caste Survey Report: जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि बिहार सरकार ने जो रिपोर्ट जारी की है वह सही नहीं है. उन्होंने पटना में तेली साहू समाज की बैठक बुलाई है. 

पटना: बिहार में जारी की गई जातीय गणना की रिपोर्ट के बाद खुद सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी के सांसद सवाल उठा रहे हैं. ऐसे में राजनीति भी खूब हो रही है. जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू (Sunil Kumar Pintu) को सपोर्ट करते हुए शुक्रवार को बिहार बीजेपी के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि हम लोगों ने जातीय गणना पर नीतीश का समर्थन इसलिए किया था ताकि बदलाव आ सके, लेकिन उन्होंने अपनी चालबाजी से जनता को धोखा देने का काम किया है.

अरविंद सिंह ने कहा कि इसी का नतीजा है कि अब जेडीयू के ही नेता जातीय गणना पर सवाल उठा रहे हैं. जेडीयू सांसद सुनील पिंटू ने ठीक कहा कि तेली साहू समाज को ठगने का काम किया गया. बिहार की सभी छोटी-छोटी जातियों को ठगने का काम किया गया है. जातीय गणना के आंकड़े पूरी तरह गलत हैं. नीतीश कुमार सिर्फ लालू की चरणवंदना में लगे हुए हैं.

आरजेडी ने कहा- सच्चाई को झूठ साबित करने की कोशिश

आरजेडी का पक्ष रखते हुए प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि बिहार सरकार ने तथ्यों के साथ जातीय गणना का आंकड़ा जारी किया है. अब कुछ लोग तरह-तरह के सवाल उठाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं. कुछ लोग आंकड़ों पर सवाल उठाकर जो सच्चाई सामने आई है उसको झूठ साबित करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि जातीय गणना का जो महत्व है उसको खत्म किया जाए. जातीय गणना कराकर सीएम नीतीश एवं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने देश के सामने एक नजीर पेश की है. अब राष्ट्रीय स्तर पर जातीय गणना होनी चाहिए. इसे केंद्र सरकार कराए.

जेडीयू सांसद ने पटना में बुलाई बैठक

बता दें कि जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने जातीय गणना की रिपोर्ट पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने जो रिपोर्ट जारी की है वह सही नहीं है. उन्होंने कहा कि वे तेली साहू समाज के संयोजक हैं. बिहार के सभी जिलों में अपने समाज के लोगों से बात की है. उन्हें जानकारी मिली कि पूरे बिहार में कई जगहों पर तेली साहू समाज के मोहल्लों और टोलों की गिनती ही नहीं की गई. कहा कि आठ अक्टूबर को उन्होंने पटना में तेली साहू समाज की बैठक बुलाई है. 

यह भी पढ़ें- Bihar Caste Survey Report: जातीय गणना की रिपोर्ट पर अब JDU सांसद ने उठाया सवाल, राजधानी पटना में बुला ली बड़ी बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम, एक दिन नो व्हीकल डे, प्रधानमंत्री की अपील के बीच सम्राट सरकार का बड़ा 'फैसला'
वर्क फ्रॉम होम, एक दिन नो व्हीकल डे, प्रधानमंत्री की अपील के बीच सम्राट सरकार का बड़ा 'फैसला'
NEET परीक्षा रद्द होने पर RJD सांसद मनोज झा का बड़ा बयान, 'इस सरकार के आने के बाद…'
NEET परीक्षा रद्द होने पर RJD सांसद मनोज झा का बड़ा बयान, 'इस सरकार के आने के बाद…'
Bihar DA Hike: बिहार के 9 लाख कर्मचारियों का DA बढ़ा, सम्राट सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
खुशखबरी: बिहार के 9 लाख कर्मचारियों का DA बढ़ा, सम्राट सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
Gopalganj News: बिहार के गोपालगंज में बड़ी रेड, 40 लड़कियों को कराया गया मुक्त, 22 लोग गिरफ्तार
बिहार: गोपालगंज में बड़ी रेड, 40 लड़कियों को कराया गया मुक्त, 22 लोग गिरफ्तार

वीडियोज

सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल का CM बनते ही शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा की सीढ़ियों पर टेका माथा, पीएम मोदी ने कब किया ऐसा?
बंगाल का CM बनते ही शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा की सीढ़ियों पर टेका माथा, पीएम मोदी ने कब किया ऐसा?
वर्क फ्रॉम होम, एक दिन नो व्हीकल डे, प्रधानमंत्री की अपील के बीच सम्राट सरकार का बड़ा 'फैसला'
वर्क फ्रॉम होम, एक दिन नो व्हीकल डे, प्रधानमंत्री की अपील के बीच सम्राट सरकार का बड़ा 'फैसला'
पाकिस्तान को लेकर RSS नेता दत्तात्रेय होसबोले के बयान पर आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- ऐसा लगता है कि...
PAK को लेकर RSS नेता दत्तात्रेय होसबोले के बयान पर आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- ऐसा लगता है...
'ये बर्दाश्त से बाहर है'; पंजाब किंग्स को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानिए क्या है पूरी बात
'ये बर्दाश्त से बाहर है'; पंजाब किंग्स को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानिए क्या है पूरी बात
विद्या-राशि संग बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे अक्षय कुमार, अनीज बज्मी की कॉमेडी फिल्म की रिलीज डेट भी हो गई अनाउंस
विद्या-राशि संग बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे अक्षय कुमार, फिल्म की रिलीज डेट भी हो गई अनाउंस
Explained: भारत में परीक्षाओं का 'लीकतंत्र'! 5 सबसे बड़े पेपर लीक कांड और 2 करोड़ छात्रों के सपनों पर पड़ा ग्रहण
भारत में परीक्षाओं का 'लीकतंत्र'! 5 सबसे बड़े पेपर लीक कांड और 2 करोड़ सपनों पर पड़ा ग्रहण
MG Majestor Diesel Review: दमदार लुक और पावर के साथ क्या ये SUV खरीदने लायक है? यहां पढ़ें पूरा ड्राइव रिव्यू
MG Majestor Diesel Review: दमदार लुक और पावर के साथ क्या ये SUV खरीदने लायक है? यहां पढ़ें पूरा ड्राइव रिव्यू
खेत में इस ट्रिक के साथ उगाएं सफेद सोना, पूरे साल भारी रहेगी जेब
खेत में इस ट्रिक के साथ उगाएं सफेद सोना, पूरे साल भारी रहेगी जेब
Embed widget