एक्सप्लोरर

BJP Recation: जहरीली शराब मामले में मुआवजा देने के फैसले को बीजेपी ने बताई अपनी जीत, पीड़ित परिवार को लेकर कही ये बात

Bihar News: नीतीश सरकार ने जहरीली शराब मामले में मुआवजा को लेकर फैसला लिया है. इस पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सोमवार को बयान दिया और नीतीश कुमार पर हमला बोला.

पटना: मोतिहारी में हुई जहरीली शराब से कथित मौत के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बड़ा एलान किया है.. पीड़ित परिवार को चार लाख का मुआवजा (Compensation) बिहार सरकार की ओर से देने का फैसला लिया गया है. इस पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने कहा पिछले 8 से 10 महीने से और उससे पहले भी जब सरकार में थे लगातार हम लोग डिमांड कर रहे थे और उस डिमांड को सरकार मानी, ये बीजेपी (BJP) की बड़ी जीत है. बिहार में जहरीली शराब से जो लोग मरे हैं उनके परिवार का कोई दोष नहीं था, उनको चार लाख का मुआवजा मिलना ही चाहिए. 

'बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी?'

नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार सिर्फ अपना चेहरा चमकाने में लगे रहते हैं, उनको लोकतंत्र से कोई मतलब नहीं है. सभी कानून में पलटी मारने का काम भी करते हैं. मोतिहारी में जहरीली शराब से कई मौतें हुई हैं तो छोटे-छोटे अधिकारियों पर कार्रवाई हो रही है. बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी? नीतीश कुमार बिहार के गृह मंत्री हैं, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए.

4 लाख रुपये का मिलेंगे मुआवजे

बता दें कि बिहार में अब जहरीली शराब पीने से मौत होने पर मुख्यमंत्री सभी पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को घोषणा की है. मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पटना में मोतिहारी की घटना की बारे में जानकारी मिली, बहुत दुख हुआ. हम लोगों ने निर्णय लिया है कि जितने भी मृतक हैं उनके परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए. सिर्फ मोतिहारी ही नहीं बल्कि इससे पहले जितने लोगों की शराब पीने से मौत हुई हैं उनके परिवार को मुआवजा दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Bihar News: बिहार में अब जहरीली शराब पीने से मौत पर परिजनों को CM देंगे 4-4 लाख का मुआवजा, नीतीश ने रखी शर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राबड़ी देवी आवास को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'सरकार को पहले जवाब देना चाहिए कि...'
राबड़ी देवी आवास को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'सरकार को पहले जवाब देना चाहिए कि...'
पटना: खान सर कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, गार्ड को भी पीटा, '2 दिन में कोचिंग उड़ाने की धमकी'
पटना: खान सर कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, गार्ड को भी पीटा, '2 दिन में कोचिंग उड़ाने की धमकी'
बिहार में मदरसों की जांच के आदेश पर रोहिणी आचार्य की प्रतिक्रिया, 'एक समुदाय विशेष को…'
बिहार में मदरसों की जांच के आदेश पर रोहिणी आचार्य की प्रतिक्रिया, 'एक समुदाय विशेष को…'
बिहार: मदरसों की जांच के आदेश पर RJD भड़की, क्या बोले अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष?
बिहार: मदरसों की जांच के आदेश पर RJD भड़की, क्या बोले अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष?

वीडियोज

Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan
UP Election 2027 | Surya Murder Case | Janhit:खोड़ा में 'असद' के नाम पर शुरू हुई वोट बैंक की सियासत!
Bharat Ki Baat | CM Yogi Speech | Akhilesh: CM Yogi की हुंकार, अखिलेश का पलटवार!
Weather Update: मौसम का क्यों बिगड़ रहा मिजाज? | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच! पीड़िताओं की गवाहियों से कांप उठेगी रूह
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच से कांप उठेगी रूह!
Ghaziabad News: सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस का एक्शन तेज, खोड़ा के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद पुलिस का एक्शन तेज, इलाके के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
सीबीएसई OSM सिस्टम विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा
सीबीएसई OSM विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
Embed widget