एक्सप्लोरर

'जो बेटी दूसरी जगह बहू बन गई...', रोहिणी आचार्य के चुनावी प्रचार पर भड़की BJP

Lok Sabha Elections 2024: रोहिणी आचार्य सारण लोकसभा क्षेत्र का दौरा करने के लिए मंगलवार को निकलीं. इस दौरे पर बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया साामने आई है.

Lok Sabha Elections: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने सियासी पारा को बढ़ा दिया है. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) के साथ-साथ विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने भी हमला बोला है. मंगलवार (02 अप्रैल) को बयान देते हुए तंज कसा.

विजय कुमार सिन्हा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "बिहार की बेटी का सम्मान नहीं और जो बेटी दूसरी जगह बहू बन गई, सिंगापुर चली गई वो बिहार में उम्मीदवार बनने जा रही है. बिहार की जनता तय करेगी जो सही में बिहारी है और बिहार के प्रति सजग है, बिहार के प्रति समर्पित है उसके प्रति चले या बिहारी सिंगापुर में जाकर सिंगापुर की सेवा करे ये बिहार की जनता तय करेगी."

प्रधानमंत्री 4 अप्रैल को बिहार आ रहे हैं इस पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार की जनता हृदय से स्वागत के लिए खड़ी है. बिहार की 40 की 40 सीट नहीं जीतेंगे बल्कि एतिहासिक जीत होगी.

सम्राट चौधरी ने कहा- 'हम लोग चिंतित हैं कि...'

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी रोहिणी आचार्य को लेकर बयान दिया है. पटना से भागलपुर जाने के दौरान एयरपोर्ट पर सम्राट चौधरी ने लालू की बेटी के चुनाव प्रचार करने पर कहा, "लालू यादव का परिचय है परिवारवाद, हम लोग चिंतित हैं कि लालू यादव दो बेटा और दो बेटी को तो उतार दिए लेकिन पांच बेटियां और बची हुई हैं. उनको कब उतारेंगे यह भी बताएं."

बता दें कि रोहिणी आचार्य सारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं. आज मंगलवार को सारण लोकसभा क्षेत्र में वह दौरा करने पहुंचीं. इसे चुनावी प्रचार के तहत देखा जा रहा है. इस दौरे से जुड़े सवालों पर बीजेपी नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और लालू परिवार पर हमला बोला है.

यह भी पढ़ें- बेटी की जीत के लिए अशोक चौधरी लगाएंगे जान... शांभवी पर चिराग पासवान ने क्यों जताया भरोसा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget