एक्सप्लोरर

Bihar Politics: CM नीतीश के नेतृत्व में बिहार चुनाव को लेकर क्या BJP है कंफर्ट? सम्राट चौधरी बहुत कुछ कह गए

Bihar Elections 2025: महाराष्ट्र-झारखंड में एनडीए को एग्जिट पोल में बढ़त है. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि एनडीए दोनों राज्यों में जीतेगा. वहीं, उन्होंने सीएम नीतीश को लेकर बड़ा बयान दिया.

Bihar Politics: महाराष्ट्र और झारखंड में बुधवार को विधानसभा चुनाव की वोटिंग संपन्न हो गई. इन दोनों राज्यों में एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए को बढ़त मिलता दिख रहा है. वहीं, इस पर गुरुवार को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि हम दोनों राज्यों में चुनाव जीतेंगे और एनडीए की सरकार बनाएंगे. इसके बाद बिहार में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे, जीतेंगे और फिर से सरकार बनाएंगे.

अगले साल बिहार में है चुनाव

अगले साल बिहार विधानसभा के चुनाव होने हैं. इसको लेकर सभी पार्टियां अभी से तैयारी में जुट गई हैं. बीजेपी के कई नेता ने ऐलान कर दिया है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़े जाएंगे. इसको लेकर बयानबाजी भी हो रही है. हालांकि बीजेपी के कई नेता इस फैसला से असहज भी महसूस कर रहे हैं, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार में जेडीयू का समर्थन है. इसको लेकर भी बीजेपी दबाव में भी है.

महाराष्ट्र और झारखंड में किसकी बनेगी सरकार?

बता दें कि महाराष्ट्र और झारखंड में किस दल की सरकार बनेगी? किसको वोटरों ने सबसे ज्यादा पसंद किया है और कौन इस बार सत्ता से बाहर रहेगा. इस पर विभिन्न सर्वे एजेंसियों का एग्जिट पोल आ चुका है. झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान संपन्न होने के बाद आए एग्जिट पोल में अलग-अलग नतीजों के अनुमान जताए गए हैं, लेकिन अधिक में बीजेपी की सरकार बनते दिख रही है. 

वहीं, महाराष्ट्र में कई एजेंसियों के एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया है. जबकि कुछ ने कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाले महाविकास अघाड़ी को बढ़त की उम्मीद जताई है. हालांकि एग्जिट पोल के नतीजे कभी सही तो कभी गलत साबित होते हैं. यह केवल अनुमान होता है. 2024 के लोकसभा चुनाव में लगभग सभी एग्जिट पोल के अनुमान गलत साबित हुए थे. मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी.

ये भी पढ़ें: Chirag Paswan: चिराग पासवान ने अपने चाचा पारस को NDA से किया आउट! तेजस्वी यादव पर कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget