एक्सप्लोरर

Bihar Politics: पूर्व मंत्री कार्तिक सिंह की शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी, पटना के DM-SP को भी हटाने की मांग

BJP Reached Election Commission: कार्तिक सिंह को आरजेडी की संभावित उम्मीदवार के साथ मोकामा क्षेत्र में भ्रमण करते हुए देखे जाने के बाद बवाल शुरू हुआ. बीजेपी ने चुनाव के प्रभावित होने की आशंका जताई है.

पटना: बीजेपी ने शनिवार को चुनाव आयोग (Election Commission) को पत्र लिखकर पूर्व मंत्री कार्तिक सिंह (Kartik Singh) की शिकायत की है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखते हुए बीजेपी ने कार्तिक सिंह पर चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया है. पार्टी के नेताओं ने कहा कि कार्तिक सिंह पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी नहीं कर रही और अब  वहआरजेडी (RJD) की संभावित उम्मीदवार नीलम देवी के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते देखे जा रहे. ऐसे में वह चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं. साथ ही बीजेपी ने पटना के डीएम-एसपी को भी हटाने की मांग जाहिर की है.

मोकामा उपचुनाव को लेकर असहज हुई बीजेपी

बीजेपी ने पटना के डीएम डा. चंद्रशेखर सिंह और ग्रामीण एसपी को हटाने पर ध्यान आकृष्ट किया है. बता दें कि बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संजीव चौरसिया और बीजेपी चुनाव आयोग, संपर्क विभाग के प्रदेश संयोजक राकेश कुमार ठाकुर ने शनिवार को मेल द्वारा एक पत्र निर्वाचन आयोग को भेजा है. पत्र में लिखा है कि उपचुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है. पूर्व मंत्री कार्तिक सिंह आरजेडी की संभावित उम्मीदवार नीलम देवी के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं जो कि गलत है.

यह भी पढ़ें- Watch: 'लालू यादव के डर से नीतीश कुमार ने बिहार घूमना बंद कर दिया था', BJP नेता सम्राट चौधरी का सीएम पर हमला

फरार चल रहे हैं कार्तिक सिंह

पत्र में कहा गया है कि सिंह पर बिहटा थाना में मामला दर्ज है. दानापुर सिविल कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था. इसके चलते उनको बिहार सरकार के मंत्री पद से भी इस्तीफा देना पड़ा था. इधर, नीलम देवी पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी हैं और कार्तिक सिंह अनंत सिंह के करीबी हैं. इन हालात में वह चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं. पत्र में यह भी कहा गया है कि पटना के जिलाधिकारी और पटना ग्रामीण के आरक्षी अधीक्षक को सारी बातों की पहले से जानकारी दी गई है. उनके द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

डीएम-एसपी को भी हटाने की मांग

पटना जिला के वर्तमान डीएम और आरक्षी अधीक्षक (पटना ग्रामीण) के रहते हुए शांतिपूर्ण तरीके से उपचुनाव नहीं हो सकते. जरूरी है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए और कार्रवाई की जाए. इधर, बीजेपी ने शनिवार को पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक को भी एक पत्र भेज कर पूर्व मंत्री कार्तिक सिंह द्वारा मोकामा उपचुनाव प्रभावित करने की शिकायत की है.

यह भी पढ़ें- Exclusive: कार्तिक सिंह फरार लेकिन कर रहे हैं चुनाव प्रचार! अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के साथ तस्वीर आई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget