एक्सप्लोरर

BJP Protest: लखीसराय गोलीकांड को लेकर बीजेपी ने किया धरना प्रदर्शन, प्रशासनिक फेल्योर बताकर विजय सिन्हा CM पर जमकर बरसे

Vijay Kumar Sinha Statement: लखीसराय गोलीकांड को लेकर बीजेपी ने नीतीश सरकार पर हमला बोला. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि घटना के 12 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है.

लखीसराय: जिले में बीते 20 नवंबर को कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ला में हुई फायरिंग की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना को लेकर नीतीश सरकार (Nitish Kumar) विपक्ष के निशाने पर है. वहीं, इस घटना को लेकर बीजेपी (BJP) ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना दिया. इस धरना कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha), प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary), प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अब तक इस मामले का मुख्य आरोपी आशीष चौधरी पुलिस गिरफ्त से बाहर है. पुलिस ने पीड़ित परिजनों को अब तक न तो मुआवजा और न ही सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है. ये घटना सरकार और पुलिस प्रशासन की विफलता है.

'बीजेपी इस मामले को सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी'

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि घटना के 12 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है. वहीं, बीजेपी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि बिहार में जंगलराज की स्थिति कायम है. यह घटना सरकार की नाकामी को दर्शाता है क्योंकि मुख्य आरोपी को पुलिस अब तक पकड़ नहीं पाई है. धरना प्रदर्शन में शामिल हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि ये पुलिस की नाकामी है कि अब तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि बीजेपी इस मामले को सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी. सरकार पीड़ित परिजनों को मुआवजा दे.

अंधाधुंध गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई थी

बता दें कि 20 नवंबर को कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ला अंतर्गत वार्ड नंबर 15 में हुई थी. घटना के दिन सुबह के करीब 7:30 से 08:00 बजे के बीच आशीष चौधरी ने इस वारदात को अंजाम दिया था. अपनी पत्नी दुर्गा झा समेत उसके परिवार के छह लोगों पर आशीष ने अंधाधुंध गोलीबारी की थी. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी. वहीं, इस मामले में आशीष को हथियार उपलब्ध कराने वाले और लाइनर की भूमिका निभाने वालों को गिरफ्तार किया जा चुका है. अब आशीष चौधरी की पुलिस तलाश कर रही है. अब आशीष चौधरी पर 50 हजार का इनाम रखा गया है.

ये भी पढे़ं: Ashok Chaudhary: मंत्री रत्नेश सदा की अदावत पर अशोक चौधरी का आया रिएक्शन, बोले- 'उनेक समाज के लोग बदनाम...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा
पटना में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा
वैशाली हादसा: पीड़ितों से मिलेंगे पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'जो भी दोषी...'
वैशाली हादसा: पीड़ितों से मिलेंगे पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'जो भी दोषी...'
आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल
वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget