एक्सप्लोरर

Bihar News: नीतीश के नालंदा में 'सेंध' लगाने की तैयारी में BJP! क्या सीएम की बढ़ेगी टेंशन?

BJP Campaign Ab Aur Nahin: छह नवंबर को बिहार शरीफ में 'अब और नहीं' अभियान का शुभारंभ होगा. आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह अभियान महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

नालंदा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के गृह जिले में बीजेपी सेंध लगाने की तैयारी में जुट गई है. बीजेपी के अभियान 'अब और नहीं' से कहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टेंशन न बढ़ जाए. पार्टी के वरिष्ठ नेता ई. प्रणव प्रकाश छह नवंबर को बिहार शरीफ में 'अब और नहीं' अभियान का शुभारंभ करेंगे. इस अभियान में काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे.

इसकी शुरुआत बिहार शरीफ से होगी. जिले के विभिन्न प्रखंड में यात्रा पहुंचेगी. अभियान के जरिए संवाद यात्रा राजगीर, गिरियक, पावापुरी, अस्थावां, रहुई, हरनौत समेत अन्य इलाकों में जाएगी जिसको लेकर जोर-जोर से तैयारी चल रही है. ई. प्रणव प्रकाश इस अभियान से लोगों के बीच जाकर बताया जाएगा कि अभी भी नालंदा में युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, कामगारों एवं अन्य समूह में रोष और असंतोष बढ़ता जा रहा है. एक तरफ योजनाओं और अवसरों की बात होती है तो वहीं दूसरी ओर समुचित तरीके से इसका क्रियान्वयन न होने के कारण असंतोष की भावना पैदा होती है. इन्हीं संदर्भ में इस अभियान की शुरुआत हो रही है.

वोटरों को गोलबंद करने के लिए हो सकता है अभियान

वहीं दूसरी ओर बताया जाता है कि आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर वोटरों को गोलबंद करने के लिए भी इस अभियान की शुरुआत की जा रही है. ई. प्रणव प्रकाश पहले आम आदमी पार्टी से नालंदा लोकसभा से चुनाव लड़ चुके हैं. आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह अभियान महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

प्रणव प्रकाश ने बिहार सरकार पर साधा निशाना

बिहार शरीफ के आईएमए हॉल में शनिवार (04 नवंबर) को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ई. प्रणव ने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा. कहा कि बिहार का यह दुर्भाग्य है कि योजनाएं सही तरीके से धरातल पर नहीं उतर पाती हैं. अफसरशाही और भ्रष्टाचार ने बिहार की पूरी व्यवस्था को जकड़ कर रखा है. कुछ कामों में थोड़ी प्रगति दिखती है जैसे केंद्र सरकार की सहायता से सड़क निर्माण में काफी सुधार हुआ है. रेल की स्थिति बेहतर हुई है. नए हवाई अड्डे बनाए गए हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: ...तो नीतीश, लालू और तेजस्वी की मुलाकात की वजह ये है? जीतन राम मांझी ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'देश में गुस्सा और आक्रोश है', मनोज झा बोले- लोग शौक से सड़क पर नहीं उतरते
'देश में गुस्सा और आक्रोश है', मनोज झा बोले- लोग शौक से सड़क पर नहीं उतरते
बिहार MLC चुनाव में निशांत कुमार की एंट्री, अनंत सिंह से होगा मुकाबला?
बिहार MLC चुनाव में निशांत कुमार की एंट्री, अनंत सिंह से होगा मुकाबला?
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Embed widget