एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बीजेपी ने बताई विधायकों के टूटने की वजह, नितिन नबीन ने किया एक और दावा

Bihar News: नितिन नबीन ने कहा कि तेजस्वी यादव बहुत खेला करने की बात कर रहे थे, पूरा परिवार लगा हुआ था खेला खेलने के लिए, तो उनको खेला का मतलब समझाया जा रहा है.

पटना: बिहार में महागठबंधन को एक बार फिर झटका लगा है. मंगलवार (27 फरवरी) को कांग्रेस से दो और आरजेडी से एक विधायक एनडीए खेमे में आ गए. तीन विधायकों में कांग्रेस से सिद्धार्थ सौरभ और मुरारी गौतम हैं. आरजेडी से संगीता देवी हैं. ऐसे में एक तरफ जहां महागठबंधन के नेता लोकतंत्र की हत्या की बात कह रहे हैं वहीं दूसरी ओर एनडीए के नेता खुश हैं. अब बीजेपी ने विधायकों के टूटने की वजह बताई है. विधायक नितिन नबीन ने बड़ा दावा भी किया है.

विधायकों के पलटने के सवाल पर कि कहा जा रहा है कि यह लोकतंत्र की हत्या है. इस पर नितिन नबीन ने कहा, "मैं तो यही कहना चाहता हूं तेजस्वी यादव जी से कि जिस दिन आपने ट्वीट कराया था कि बहुत बड़ा खेला होगा. 17-17 विधायक हैं. वो कौन सी लोकतंत्र की खूबसूरती थी. बहुमत हमारे पास है, लेकिन इसके बाद भी आपके नेता गठबंधन को छोड़कर आ रहे हैं तो कहीं न कहीं आपके नेतृत्व में जो भ्रष्टाचार छुपा है उसका नतीजा है. अब भी अपनी अंतरआत्मा में जाइए और राजनीति को शुद्ध कीजिए. अभी तो ट्रेलर है. पूरी पिक्चर बाकी है."

'आपको विधायकों पर भरोसा नहीं था…'

इससे पहले नितिन नबीन ने कहा कि तेजस्वी यादव बहुत खेला करने की बात कर रहे थे, पूरा परिवार लगा हुआ था खेला खेलने के लिए, तो उनको खेला का मतलब समझाया जा रहा है. खेला होता क्या है. आपने (तेजस्वी यादव) विधायकों को बंधक बनाकर रखा था. आपको विधायकों पर भरोसा नहीं था. कांग्रेस के लोगों ने विधायकों को उड़ा कर रखा था. जाहिर सी बात है कि इस तरह का खेल होगा तो लोगों में अपने नेतृत्व के प्रति आस्था खत्म होगी. तेजस्वी यादव और राहुल गांधी न्याय यात्रा में घूम रहे थे. जो पार्टी को नहीं जोड़ पाए, परिवार को नहीं जोड़ पाए वो भारत जोड़ो पर निकले हैं. उनको उनके विधायकों ने जवाब दिया है.

बता दें कि इससे पहले बिहार में फ्लोर टेस्ट के दिन भी आरजेडी को झटका लगा था. तीन विधायक चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रहलाद यादव सरकार के समर्थन में आ गए थे. उस दिन सत्ता पक्ष की ओर आकर बैठ गए थे. एक बार फिर आरजेडी और साथ में कांग्रेस को झटका लगा है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: 'दिल को बदलने के लिए गालिब ख्याल अच्छा है...', किस बात पर बोले तारकिशोर प्रसाद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar LPG Crisis: एजेंसी संचालकों को पटना DM का सख्त आदेश, 'ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही तो...'
'ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही तो ऑफलाइन करें', एजेंसी संचालकों को पटना DM का सख्त आदेश
बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, 16 मार्च को राज्यसभा के लिए होना है चुनाव
बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, 16 मार्च को राज्यसभा के लिए होना है चुनाव
LPG Crisis: पटना में गजब हुआ! गैस एजेंसी संचालक का बड़ा आरोप, 'सम्राट चौधरी के यहां से…'
पटना में गजब हुआ! गैस एजेंसी संचालक का बड़ा आरोप, 'सम्राट चौधरी के यहां से…'
दुलारचंद हत्याकांड में अभी जेल में बंद हैं अनंत सिंह, क्या राज्यसभा चुनाव में डालेंगे वोट?
दुलारचंद हत्याकांड में अभी जेल में बंद हैं अनंत सिंह, क्या राज्यसभा चुनाव में डालेंगे वोट?

वीडियोज

LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu
Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Fruit Vs Juice: जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Embed widget