एक्सप्लोरर

JP Nadda in Bihar: पटना पहुंचे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, भाजपा ने बताया 'मकसद'

BJP National Executive Meeting: जेपी नड्डा 3.30 बजे ज्ञान भवन पहुंचेंगे जहां वह एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे. फिर 4 बजे संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का उद्घाटन करेंगे.

पटनाः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) पार्टी के संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर शनिवार को पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पार्टी से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ एयरपोर्ट पर दिखी. इस दौरान जेपी नड्डा का स्वागत किया गया. तय कार्यक्रम के अनुसार पटना एयरपोर्ट से जेपी नड्डा का काफिला गांधी मैदान के जेपी गोलंबर तक जाएगा और इस बीच रोड शो होगा. जेपी नड्डा का यह दो दिवसीय दौरा है. कल यानी रविवार को गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को भी आना है.

इधर, पटना में पहले से ही इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी की ओर से खास तैयारी की गई है. पूरा शहर पोस्टर से पटा है. एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, मंत्री सम्राट चौधरी, हरिभूषण ठाकुर बचौल, जीवेश कुमार मिश्रा समेत कई नेता दिखे. स्वागत के लिए विधान परिषद अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह भी पहुंचे थे. इस दौरान हरिभूषण ठाकुर बचौल ने इस कार्यक्रम को लेकर कहा कि यह खुशी की बात है संयुक्त मोर्चा की बैठक हो रही है. 2024 में चुनाव है लोकसभा का उसकी तैयारी शुरू हो गई है. 

JP Nadda in Bihar: पटना पहुंचे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, भाजपा ने बताया 'मकसद

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में होंगे अमित शाह और जेपी नड्डा लेकिन सीएम नीतीश कुमार से नहीं होगी कोई बात, जानिए वजह

कार्यक्रम की जानकारी देखें

आज के कार्यक्रम की बात करें तो रोड शो के बाद जेपी नड्डा दिन में कई राजनीतिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. मौर्या होटल में आयोजित ग्राम संसद का भी 1.45 बजे उद्घाटन करेंगे. इसके बाद 3.30 बजे नड्डा का आगमन ज्ञान भवन में होगा. जहां वह एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे. फिर 4.00 बजे संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का उद्घाटन करेंगे.

JP Nadda in Bihar: पटना पहुंचे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, भाजपा ने बताया 'मकसद

रात में बीजेपी के मंत्रियों से होगा संवाद

मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न राज्यों से इन मोर्चों के लगभग 750 कार्यसमिति के सदस्य इस सम्मेलन में भाग लेंगे. देर रात 8.30 बजे जेपी नड्डा मौर्या होटल में बिहार सरकार में बीजेपी के मंत्रियों से संवाद करेंगे. इसी जगह रात के 9.30 बजे प्रदेश बीजेपी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar Startup Policy 2022: आइडिया लाइए और ले जाइए 10 लाख का ब्याज मुक्त सीड फंड, पढ़ें काम की खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
बिहार मानसून सत्र: सदन में गूंजा सोलर लाइट का मुद्दा, अपनी ही सरकार में घिर गए मंत्री दीपक प्रकाश
बिहार मानसून सत्र: सदन में गूंजा सोलर लाइट का मुद्दा, अपनी ही सरकार में घिर गए मंत्री दीपक प्रकाश
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP को राहुल गांधी की सिक्योरिटी की चिंता, कह दी ये बड़ी बात
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP को राहुल गांधी की सिक्योरिटी की चिंता, कह दी ये बड़ी बात
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget