एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज, BJP सांसद बोले- ‘वे चुप रहे, उनकी बहन कहीं..’

Rahul Gandhi Bihar Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को बिहार आ रहे हैं. इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चार महीने में तीसरी बार राहुल गांधी बिहार आ रहे हैं.

Bihar News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 7 अप्रैल को बिहार के दौरे पर आने वाले हैं. इस दौरान वे बेगूसराय में 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा और पटना में संविधान सम्मेलन में भाग लेंगे. राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी बीच बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि वे (राहुल गांधी) संसद में संविधान की रक्षा के बारे में बोले क्यों नहीं? वक्फ मुद्दे पर व्यापक चर्चा भी हुई, लेकिन वे चुप रहे, उनकी बहन कहीं नज़र नहीं आईं.

सांसद राहुल गांधी ने क्या कहा?

BJP सांसद ने आगे कहा कि वे संविधान की बात करते रहते हैं, लेकिन हमने सिर्फ़ उसके प्रावधानों का हवाला दिया- पूरा वक्फ बिल संवैधानिक है. उन्हें बिहार आने दीजिए, यह उनका अधिकार है, लेकिन बिहार की जनता उनके साथ नहीं है.

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. राहुल गांधी चार महीने में तीसरी बार बिहार के दौरे पर आ रहे हैं. कांग्रेस विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव दिखाई दे रही है. पहले कांग्रेस ने बिहार में अपने इंचार्ज बदले, प्रदेश अध्यक्ष बदला और 40 जिलाध्यक्षों को भी बदल दिया गया है. राहुल गांधी के दौरे का मकसद 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी करना है.

BJP के स्थापना दिवस पर भी सांसद?

वहीं बीजेपी के स्थापना दिवस पर बोलते हुए पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी. एक समय ऐसा भी था, जब 1984 के लोकसभा चुनाव में, हमारे पास सिर्फ दो सीटें थीं. आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी तीसरी बार केंद्र सरकार चला रही है. 21 राज्यों में हमारी और हमारे सहयोगी दलों की सरकार है. हमारी पार्टी के 110 मिलियन सदस्य हैं. भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति और पांचवीं सबसे मज़बूत वैश्विक शक्ति बनने की राह पर है. दुनिया अब भारत के बारे में सम्मान से बात करती है.

यह भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों को जल्द मिलेगी हवाई सेवा, सात नए एयरपोर्ट के विकास के लिए 190 करोड़ रुपये मंजूर

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget