एक्सप्लोरर

BJP MLA राघवेंद्र प्रताप सिंह ने दी भोजपुर प्रशासन को चेतावनी, जानें- क्या है वजह?

जिला प्रशासन को कड़ी शब्दों में चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन बहुत गलत कर रहा है. साजिश के तहत जो अंबिका बाबू के व्यक्तित्व को गिराने का काम किया जा रहा है, उससे लोगों में बहुत आक्रोश है.

आरा: बिहार के आरा जिले में बीती रात जिला प्रशासन द्वारा प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी और आरजेडी के पूर्व मंत्री अंबिका शरण सिंह की प्रतिमा की जगह पर अश्वारोही सैन्य पुलिस का अश्वारोही लौह प्रतीक लगा दिया गया. सुबह होते ही यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया. इधर, इस बात से नाराज अंबिका शरण सिंह के बेटे पूर्व मंत्री सह वर्तमान बड़हारा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह जिलाधिकारी के पास पहुंचे और इस मामले में शिकायत की. इस दौरान एमएलसी राधा चरण शाह, पूर्व विधायक विजयेंद्र यादव समेत अन्य एनडीए के नेता उनके साथ मौजूद थे.

साजिश के तहत लगाई गई प्रतिमा

जिलाधिकारी से मिलने के बाद बीजेपी विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी से उन्होंने पूरे मामले में शिकायत की है. उन्होंने कहा कि जब उस स्थल पर स्वतंत्रता सेनानी स्व.अंबिका शरण सिंह की प्रतिमा लगने वाली थी, तो प्रशासन ने रात के अंधेरे में वहां एक काले घोड़े की मूर्ति क्यों लगा दी. अगर उन्हें ऐसा करना ही था तो रात में चोरों की तरह क्यों किया? दिन में क्यों नहीं? यह सब एक सोची समझी साजिश के तहत किया जा रहा है.

समर्थकों ने कॉल कर दी जानकारी

उन्होंने बताया कि 1996 में लालू प्रसाद ने प्रतिमा का शिलान्यास किया था. मांझी जी के समय में भी मूर्ति के काम को आगे बढ़ाया गया और आज दिल्ली में प्रतिमा बन कर तैयार है. उन्होंने बताया कि कल अचानक मुझे एक कॉल आया और बताया गया कि रात में जिला प्रशासन द्वारा अंबिका चौक पर अश्वारोही लौह प्रतीक का काला घोड़ा लगा दिया गया है. इस बात से लोगों में भारी आक्रोश है. जहां एक स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा होनी चाहिए, वहां एक घोड़े की मूर्ति को लगा दिया गया है.

जिलाधिकारी ने कही जांच की बात

वहीं, जिला प्रशासन को कड़ी शब्दों में चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन बहुत गलत कर रही है. साजिश के तहत जो अंबिका बाबू के व्यक्तित्व को गिराने का काम किया जा रहा है, उससे लोगों में बहुत आक्रोश है. अगर अब कुछ होता है, तो मेरी जवाबदेही नहीं रहेगी. वहीं, जिलाधिकारी से बात करने पर उन्होंने कहा कि सभी पेपर की जांच की जा है. अगर सभी पेपर सही है तो वहां से सात दिनों के अंदर हम लोग मूर्ति हटवा देंगे.

दरअसल, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने स्व.अंबिका शरण सिंह की तारीफ करते हुए उनकी प्रतिमा लगाने की बात कही थी और उनके प्रतिमा का शिलान्यास भी 1996 में किया था. उसके बाद उक्त प्रतिमा के स्थल को अंबिका चौक के नाम से जाना जाने लगा था. लेकिन कल वहां पर जिला प्रशासन ने अश्वारोही लौह प्रतीक लगा दिया, जिसपर अब विवाद शुरू हो गया है.

यह भी पढ़ें - 

CM नीतीश पर तेजस्वी ने कसा तंज, कहा- 'अमृत' मंथन कर कोरोना जांच के नाम पर किया घोटाला दहेज के लिए घरवाले 10 महीने से टाल रहे थे रिश्ता, युवक-युवती ने मंदिर में कर ली शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget