एक्सप्लोरर

Bihar News: जीवेश मिश्रा ने समझाया क्या है 'BAAP' का मतलब, कहा- 'रैली में हर जगह MY के लोग ही आएंगे'

BJP Attacked Tejashwi Yadav Jan Vishwas Yatra: जीवेश मिश्रा ने कहा कि तेजस्वी यादव जनता का विश्वास खो चुके हैं. जन विश्वास नहीं बल्कि जन अविश्वास यात्रा निकालनी चाहिए.

पटना: 'जन विश्वास' यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मंगलवार (20 फरवरी) को मुजफ्फरपुर में कहा कि कुछ लोग कहते हैं हमारी एमवाई (MY) की पार्टी है. हम कहते हैं माई (MY) के साथ-साथ बाप (BAAP) की पार्टी है. तेजस्वी के इस बयान पर अब राजनीति शुरू हो गई है. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए बीजेपी विधायक जीवेश कुमार मिश्रा (Jibesh Kumar Mishra) ने तेजस्वी के बाप वाले बयान पर चुटकी ली.

'तेजस्वी को निकालनी चाहिए जन अविश्वास यात्रा'

जीवेश मिश्रा ने कहा कि तेजस्वी ने ठीक कहा कि एमवाई (मुस्लिम-यादव) ही नहीं बल्कि उनकी बाप (BAAP) की पार्टी है. पहले तो उनके पिता लालू सात साल सीएम रहे, फिर माता सीएम बनीं. बाप की सही परिभाषा तेजस्वी जानते हैं तो नेता प्रतिपक्ष अपनी पार्टी के वैसे नेता को बनाएं जो बहुजन समाज से आते हैं. उनकी रैली में हर जगह एमवाई समाज के लोग ही आएंगे और कोई नहीं. उनको जनविश्वास नहीं जनअविश्वास यात्रा निकालनी चाहिए. जनता का विश्वास खो चुके हैं.

आगे जीवेश मिश्रा ने कहा कि तेजस्वी यह क्या बोल रहे हैं कि 17 महीने में बतौर डिप्टी सीएम जो उन्होंने काम किया वह नीतीश 17 साल में बतौर सीएम नहीं कर सके. आरजेडी के शासनकाल में एक लाख भी सरकारी नौकरी नहीं दी गई. नीतीश ने शुरुआत में ही एनडीए सरकार के समय सात लाख सरकारी नौकरी दी. आरजेडी जब-जब सत्ता में रही लूटने का काम किया गया. तेजस्वी के इस बात को खारिज करता हूं कि नीतीश के पास विजन नहीं न महागठबंधन से एनडीए में जाने का रीजन है.

जीवेश मिश्रा ने यह भी कहा कि इंडिया गठबंधन में वैसे दल थे जो परिवारवाद को बढ़ावा दे रहे थे. लूटने का काम करते थे. भ्रष्टाचारी थे इस कारण नीतीश इंडिया गठबंधन से अलग हुए. तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा से महागठबंधन को बिहार में लोकसभा चुनाव में कोई लाभ नहीं होगा बल्कि नुकसान होगा. बता दें कि तेजस्वी ने BAAP का तर्क दिया है कि, बी से बहुजन, ए से अगड़ा, ए से आधी आबादी यानी महिलाएं और पी से पुअर यानी आरजेडी गरीबों की पार्टी है. इसी पर जीवेश मिश्रा ने प्रतिक्रिया दी है.

यह भी पढ़ें- महागठबंधन सरकार में RJD के इस मंत्री के पास था यह विभाग, अब विजय सिन्हा ने पकड़ लिया 'खेल'!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget