एक्सप्लोरर

BJP के मंत्री ने दिया तारकिशोर प्रसाद का साथ, नीरज कुमार बबलू ने कहा- अपने गिरेबान में झांकें तेजस्वी यादव

Bihar Politics: मंत्री नीरज कुमार बबलू गुरुवार को सुपौल में थे. इस दौरान उन्होंने ना सिर्फ तारकिशोर का साथ दिया बल्कि तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव पर भी हमला बोला.

सुपौलः तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) खुद अपने गिरेबान में झांकें. वो जिस पार्टी से आते हैं उसके मुखिया हाल ही में किस जगह से आए हैं, क्या आरोप है उनपर, ये जानते हुए उन्हें डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद (Tarkishore Prasad) पर सवाल नहीं उठाना चाहिए. यह बातें पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू (Neeraj Kumar Bablu) ने कहीं. गुरुवार को सुपौल पहुंचने पर नीरज कुमार बबलू ने डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद की साथ दिया.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को डरपोक कहने पर मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा कि व्यापार करने का सबको अधिकार है. उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भी व्यवसाय करने वाली फैमिली से आते हैं. हमारे भी सगे-संबंधी बिजनेस करते हैं. तेजस्वी के सगे-संबंधी भी बिजनेस करते होंगे. इसमें गलत क्या है? अगर उसमें कोई गड़बड़ी करेगा वो जेल जाएगा और करवाई होगी.

तेजस्वी यादव को नसीहत देते हुए मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा कि जो खुद रोज-रोज नए विवादों में घिरे रहते हैं वो क्या दूसरों पर आरोप लगाएंगे. उनको पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए फिर आरोप लगाना चाहिए. मंत्री ने बातों-बातों में आरजेडी (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) पर अंगुली उठाते हुए कहा कि पहले वो जिस पार्टी में हैं उसके अध्यक्ष कहां से आए हैं पहले वो तो बताएं. खुद संगीन आरोपों से घिरे आदमी दूसरे पर आरोप नहीं लगाए.

तारकिशोर प्रसाद भी दे चुके हैं सफाई

सूबे में जारी सियासी घमासान के बीच गुरुवार को ही बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने खुद पर लगे आरोपों के संबंध में सफाई दी थी. कहा था कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप तथ्यहीन और बेबुनियाद हैं. ये राजनीतिक साजिश का हिस्सा है. सात निश्चय के अंतर्गत क्रियान्वित ‘हर घर नल का जल’ बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. इन योजनाओं के क्रियान्वयन में संबंधित विभागों द्वारा सरकार के निर्देश के मुताबिक काम कराया गया है.

यह भी पढ़ें- 

जिम ट्रेनर गोलीकांडः गिरफ्तार होने से पहले डॉक्टर राजीव ने दी सफाई, 'किसके मन में क्या है यह कौन जानता?'

Siwan News: मुखिया प्रत्याशी की दबंगई, रिटायर्ड होमगार्ड के बेटे को मारी गोली, पहले भी कर चुका ऐसा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget