एक्सप्लोरर

'काले कपड़े में विरोध लोकतंत्र का अपमान', विपक्ष पर बरसे दिलीप जायसवाल

Dilip Jaiswal: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि विपक्ष का यह व्यवहार सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाता है. यह बिहार की जनता के साथ भी अन्याय है.

बिहार विधानसभा में मंगलवार को विपक्ष के जरिए काला कपड़ा पहनकर किए गए प्रदर्शन और हंगामे की बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति का अधिकार सभी को है, लेकिन सदन को बाधित करना और कामकाज न होने देना जनादेश का अपमान है.

बीजेपी के नेता ने साधा विपक्ष पर निशाना

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष का यह व्यवहार न सिर्फ सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाता है, बल्कि यह बिहार की जनता के साथ भी अन्याय है. जिन मुद्दों को विपक्ष उठाने का दावा कर रहा है, उनके समाधान के लिए संवाद और बहस की जरूरत है, न कि नारेबाजी और अराजकता की.

उन्होंने विपक्ष के जरिए लगाए जा रहे “बैकडोर NRC और “मतदाता वंचना” जैसे आरोपों को निशाना बनाते हुए कहा कि विपक्ष जानबूझ कर SIR प्रक्रिया को बदनाम करने की कोशिश में लगे हुए हैं, जबकि वोटर लिस्ट में कोई भी नाम कट नहीं रहा है. बिहार के आम नागरिकों का नाम बिल्कुल सुरक्षित है.

बीजेपी अध्यक्ष ने चुनाव आयोग का समर्थन करते हुए कहा कि आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में 88-पृष्ठ की शपथ-पत्र में स्पष्ट किया है कि SIR के दौरान किसी नागरिक की नागरिकता समाप्त नहीं होगी, केवल वोटर लिस्ट की सच्चाई पर कार्रवाई होगी.

डॉ. दिलीप जायसवाल ने विपक्ष के आरापों का खंडन करते हुए कहा कि एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में पारदर्शी रूप से जारी है. इसमें केवल मृत, डुप्लीकेट या फर्जी दस्तावेज़ वाले नाम ही हटाए गए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने स्वयं चुनाव आयोग को प्रक्रिया जारी रखने की अनुमति दी है.

'विपक्ष कर रहा भ्रामक बयानबाजी'

इसके बावजूद विपक्ष भ्रामक बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने की निंदनीय कोशिश कर रहा है. भाजपा और एनडीए सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का कार्य कर रही है और विपक्ष की ऐसी नकारात्मक राजनीति का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'स्वास्थ्य खराब तो नीतीश कुमार का भी है', बोले तेजस्वी यादव- कहीं चुनाव बाद जगदीप धनखड़ जैसा...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget