एक्सप्लोरर

Bihar Cabinet Expansion: मंत्रिमंडल विस्तार में देरी पर BJP ने महागठबंधन में कलह का किया खुलासा, 'मिशन लालू' समझाया

BJP Statement: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है. वहीं, इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को बड़ा बयान दिया.

पटना: नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने मंत्रिमंडल विस्तार में अनिश्चितता पर सोमवार को तंज कसते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में महागठबंधन (Mahagathabandhan)के दलों में सीट बंटवारे में उठापटक तय है. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को अपने आवास पर बुलाकर लालू यादव (Lalu Yadav) ने उनसे सीक्रेट डील कर ली है और जेडीयू को किनारे लगा दिया है. कांग्रेस (Congress) को एक मंत्री पद से ज्यादा नहीं देने पर अड़े नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को अब दो मंत्री पद और देने के लिए मजबूर किया जा रहा है. दो मंत्री पद पाने का एलान बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष पहले ही कर चुके हैं. अब उन्होंने बोर्ड और निगम में भी अपना दावा ठोक दिया है. यह सब लालू यादव के इशारे पर हो रहा है.

महागठबंधन पर साधा निशाना

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि विपक्षियों की मुंबई में होने वाली आगामी बैठक में भी नीतीश कुमार को संयोजक नहीं बनाया जायगा. कांग्रेस पार्टी अभी भी नीतीश कुमार पर विश्वास करने के लिए तैयार नहीं है, उसे एक मात्र लालू यादव पर भरोसा है, जिनके साथ राहुल गांधी कार्य योजना बना चुके हैं. अब लालू प्रसाद बिहार महागठबंधन के ड्राइविंग सीट पर हैं और इसलिए खराब स्वास्थ्य के बावजूद बिहार नहीं छोड़ रहे हैं. नीतीश कुमार जब तक तेजस्वी यादव के लिए मुख्यमंत्री पद का त्याग नहीं करेंगे, देश स्तर पर विपक्षियों के संघटन में उन्हें कोई पद नहीं दिया जाएगा.

जेडीयू को किनारे लगाने का काम शुरू हो गया है- विजय सिन्हा

 नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस के इशारे पर बिहार में जेडीयू को किनारे लगाने का काम लालू यादव ने शुरू कर दिया है. अपने दल के सजायाफ्ता और जेल में बंद नेताओं को बाहर लाने का काम उन्होंने पहले ही शुरू कर दिया है. बोर्ड और निगम में अपने दल के कुछ दागी लोगों को जगह दिलाकर उन्होंने तथाकथित सुशासन की धज्जियां उड़ा दी हैं. जेडीयू अब इनके पीछे-पीछे चलने के लिए मजबूर है. वहीं, बिहार में वामपंथियों के विस्तार के सपनों को लालू यागव और नीतीश कुमार मिलकर चकनाचूर कर रहे हैं, इन्हें न तो मंत्री पद मिला और न ही बोर्ड निगम में कोई जगह मिला है. 2020 चुनाव के बाद प्रथम विधानसभा सत्र में ही नीतीश कुमार ने माले के लोगों को सदन में हड़काया था वह अभिलेख में मौजूद है.

'वामपंथी पार्टियों की प्रासंगिकता अब खत्म हो चुकी है'

बीजेपी नेता ने कहा कि किसानों और मजदूरों के नाम पर राजनीति करने बाले वामपंथी पार्टी किसान और मजदूर विरोधी महागठबंधन सरकार में उनके हित के लिए कुछ नहीं कर पा रही है. वामपंथी पार्टियों की प्रासंगिकता अब खत्म हो चुकी है. राज्य की जनता महागठबंधन सरकार और इसमें शामिल सभी दलों का खेल देख रही है. आने वाले चुनावों में जनता के सहयोग से बीजेपी इनका सूपड़ा साफ कर देगी.

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi News: राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान- 'भले ही जितना प्रयास किया...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
Khan Sir News: BJP के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी बरसी, 'खान सर कोई मतलब का आदमी नहीं'
BJP के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी बरसी, 'खान सर कोई मतलब का आदमी नहीं'

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget