एक्सप्लोरर

Bihar Agriculture Road Map: 'विभाग में सभी चोर हैं', कृषि रोड मैप को लेकर विजय सिन्हा ने सुधाकर सिंह का लिया नाम

BJP Reaction: बिहार का चौथा कृषि रोड मैप शुरू करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पटना पहुंचीं हुईं हैं. वहीं, चौथा कृषि रोड मैप को लेकर बीजेपी नेता विजय सिन्हा ने नीतीश सरकार को घेरा.

पटना: नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने चतुर्थ कृषि रोड मैप के आरंभ पर बुधवार को कहा कि पूर्व के तीनों कृषि रोड मैप (Fourth Bihar Agricultural Road Map) योजना विफल साबित हुई है. सरकार को उसे पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए. कृषि रोड मैप सरकार के 12 विभागों द्वारा धन उगाही का जरिया बन गया है. कृषि रोड मैप 2008 से शुरू हुआ, लेकिन अभी भी बिहार के किसान आमदनी में देश के सबसे निचले राज्यों में हैं. पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने खुलेआम कहा था कि विभाग में सभी चोर हैं. कृषि रोड मैप से किसानों को कोई फायदा नहीं हुआ है.

अंतिम कृषि रोड मैप का भी हश्र होगा- विजय कुमार सिन्हा 

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कृषि रोड मैप के तहत कृषि कैबिनेट भी बनाई गई थी, लेकिन पिछले कई वर्षों में उसकी बैठक नहीं हुई है. मुख्यमंत्री के वक्तव्य का उल्लेख करते हुए कहा कि चौथा कृषि रोड मैप को उन्होंने अंतिम बताया है. जब योजनाएं कागज पर ही बनती हैं और कागज पर ही क्रियान्वयन होता है तो बाकी कृषि रोड मैप की तरह ही अंतिम कृषि रोड मैप का भी हश्र होगा. सरकार चुनावी छलावा के रूप में कृषि रोड मैप का उपयोग कर रही है.

बिहार में चौथे कृषि रोडमैप को जारी किया गया

बता दें कि बिहार में बुधवार को चौथे कृषि रोडमैप को जारी कर दिया गया. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत कई नेता मौजूद रहे. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आज चतुर्थ कृषि रोडमैप की शुरुआत हो रही है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मैं का अभिनंदन करता हूं. इनसे हमने अनुरोध किया था और आज ये उपस्थित हुई हैं तो खुशी की बात है.

ये भी पढ़ें: President Visits Bihar: लोगों का हालचाल जानने राष्ट्रपति मुर्मू प्रोटोकॉल तोड़ पटना की सड़कों पर उतरीं, प्रशासन के हाथ-पांव फूले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget