एक्सप्लोरर

BJP Statement: 'इंडिया' गठबंधन को लेकर विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस CM नीतीश पर नहीं करती है भरोसा

Vijay Kumar Sinha Statement: बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा इन दिनों लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर हैं. वहीं, शुक्रवार को उन्होंने 'इंडिया' गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया.

पटना: नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने शुक्रवार को 'इंडिया' गठबंधन पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि 2024 में अपनी पराजय को सुनिश्चित मानकर घमंडी, भ्रष्टाचारी और परिवारवादी महागठबंधन के लोग भयभीत और घबराहट में हैं. बीजेपी की आड़ में इसे छुपाने का खेल खेल रहे हैं. वहीं, आगे उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता के सूत्रधार बनने का दावा करने वालों की विपक्षी गठबंधन में उपेक्षा राज्य और देश की जनता देख रही है. इन पर किसी का भरोसा नहीं रहा. अब येन केन प्रकार से पैरवी की जा रही है कि इन्हें कुछ भूमिका मिले. कांग्रेस (Congress) पार्टी अभी भी जेडीयू (JDU) और इनके शीर्ष नेताओं पर विश्वास नहीं करती है.

महागठबंधन सरकार हरेक क्षेत्र में विफल है- विजय कुमार सिन्हा 

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि महागठबंधन के शीर्ष नेताओं का अर्थहीन और अनावश्यक बयान से साबित होता है कि इन्हें अपनी धरती खिसकी हुई दिखाई पड़ रही है. जाति और धर्म के सहारे राजनीति करने और सत्ता प्राप्त करने वालों के लिये राज्य की जनता ने दरवाजा बंद कर दिया है. भ्रष्टाचार और अपराध की नीव पर चल रही महागठबंधन सरकार हरेक क्षेत्र में विफल है. जनता हैरान और परेशान है. आगे उन्होंने कहा कि जेडीयू को लोकसभा चुनाव में बिहार की जनता से वोट मांगने का नैतिक अधिकार नहीं है, ये राज्य की जनता को कई बार धोखा दे चुके हैं. नरेंद्र मोदी के नाम पर 2019 और 2020 में वोट प्राप्त करने के वावजूद फिर से बीजेपी को धोखा देकर राज्य की जनता के साथ छलावा किया गया है.

'भारी निराशा हाथ लगने वाली है'

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश की जनता ने 2024 में एक बार फिर मोदी सरकार बनाने का संकल्प कर लिया है. भाजपा की हार का सपना देखने वालों को भारी निराशा हाथ लगने वाली है. बिहार भी 2024 में बीजेपी की जीत में अग्रणी भूमिका निभाने जा रहा है. घमंडी, भ्रष्टाचारी और परिवारवादी महागठबंधन के लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जाना तय है.

ये भी पढ़ें: Mahagathbandhan Government In Bihar: BJP ने महागठबंधन सरकार के 1 साल पूरा होने को बताया 'विकास की पुण्यतिथि और सुशासन की बरसी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
बिहार MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget