एक्सप्लोरर

Bihar Politics: CM नीतीश के दिमाग में राजनीतिक द्वंद्व पर BJP ने ली चुटकी, तेजस्वी को लेकर आरजेडी की चाहत पर दिया बयान

BJP Reaction: शिक्षा विभाग मुद्दे को लेकर जेडीयू और आरजेडी में विवाद बढ़ते जा रहा है. वहीं, इस मुद्दे को लेकर बीजेपी नेता विजय सिन्हा ने रविवार को सीएम नीतीश कुमार को घेरा.

पटना: बिहार की राजनीति में इन दिनों महागठबंधन सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. इसको लेकर बीजेपी (BJP) लगातार नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला बोल रही है. नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने रविवार को कहा है कि आरजेडी (RJD) का पूरा कुनबा तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को मुख्यमंत्री बनाने की योजना को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अपमान कर रहा है. आरजेडी के लोग रोज मीडिया, सोशल मीडिया और बयानों के जरिए मुख्यमंत्री पर निशाना साधा रहे हैं. आरजेडी तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की जल्दी में है. आरजेडी जेडीयू के बीच सरकार बनाने के समय पिछले साल क्या समझौता हुआ था? इसका खुलासा होना चाहिए. इनके आपसी विवाद में राज्य का विकास कार्य ठप हो गया है.

सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कुछ दिनों से राज्य में राजनीतिक अस्थिरता के कारण योजनाओं की प्रगति धीमी हो गई है. इसके कारण प्रशासनिक अराजकता चरम पर है. मंत्री का विभागीय सचिव  नहीं सुन रहे हैं. मुख्यमंत्री लाचार और बेबस हो गए हैं. शिक्षा मंत्री को बुलाकर समझाने और हिदायत के बावजूद वे कार्यालय नहीं जा रहे हैं. मीडिया में शिक्षा मंत्री द्वारा नियम विरुद्ध और अनियमितता किए जाने की खबर चल रही है लेकिन न तो इसकी जांच की जा रही है न ही कोई स्पष्टीकरण दिया जा रहा है.

नेता प्रतिपक्ष ने महागठबंधन सरकार को बताया फेल

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार की सभी नीतियां एक एक कर असफल हो गई हैं. शराबबंदी, नल-जल, बालू खनन, मिशन 60, ग्रामीण आवास, कृषि रोड मैप, तटबंध सुरक्षा, बाढ़ निषेधात्मक कार्य, स्पीडी ट्रायल, शिक्षक नियमावली, मुख्यमंत्री जनता दरबार सहित विभिन्न योजनाओं एवम नीतियों में अपारदर्शिता, भ्रष्टाचार  और कार्यान्वयन में त्रुटि के कारण लक्ष्य और सफलता की प्राप्ति नहीं हो रही है.

'जनता जेडीयू-आरजेडी के विवाद में पीस रही है'

बीजेपी नेता ने का कि राज्य की जनता जेडीयू-आरजेडी के विवाद में पीस रही है. इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है. अफसरों द्वारा जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुनने और उन्हें अपमानित किए जाने के कारण जनता के कार्यों का निपटारा नहीं हो पा रहा है. इन मुद्दों को चालू विधानसभा सत्र में उठाकर सरकार का ध्यान आकृष्ट करने का प्रयास सभी विधायकों को करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: ABP News Survey: JDU में टूट को लेकर मांझी के दावे पर एबीपी सी वोटर ने कराया सर्वे, जानें किसे मिली राहत और किसे झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान, जानिए खासियत
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान
Embed widget