एक्सप्लोरर

BJP Reaction: राजनीति में पावरफुल होने के बाद भी लालू यादव के लिए चारा घोटाला कैसे बना सिरदर्द? विजय सिन्हा ने दिया जवाब

Vijay Kumar Sinha Statement: लालू यादव को लेकर सीएम नीतीश कुमार के बयान के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है. वहीं, इस मुद्दे पर बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने सीएम नीतीश पर हमला बोला.

पटना: लालू यादव (Lalu Yadav) पर सीबीआई (CBI) की कार्रवाई को लेकर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के 'बेचारे' वाले बयान पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने शुक्रवार को प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि ट्रायल कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक चारा घोटाले मामले बहस हुई, लेकिन लालू यादव सहित किसी भी अभियुक्त को कहीं से राहत नहीं मिली. राज्य के खजाने से 900 करोड़ की लूट का यह मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना. सीबीआई के द्वारा पहली कार्रवाई के समय विपक्षी गठबंधन के ही प्रधानमंत्री थे. लालू यादव खुद नेतृत्व की बड़ी भूमिका में थे, लेकिन माननीय पटना उच्च न्यायालय द्वारा केस की मॉनिटरिंग के कारण कुछ नहीं कर पाए.

विजय कुमार सिन्हा ने सीएम नीतीश को घेरा

विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री द्वारा लालू यादव को फंसाने संबंधी बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति द्वारा इस तरह का बयान अशोभनीय है. लालू यादव के विरुद्ध माननीय न्यायालय में याचिका दायर करने और सीबीआई को साक्ष्य उपलब्ध कराने में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका थी. नीतीश कुमार के इशारे और हस्तक्षेप के कारण ही ये लोग सक्रिय भूमिका में थे. लालू यादव यदि निर्दोष थे तो उन लोगों को नीतीश कुमार ने याचिका दायर करने से क्यों नहीं रोका?

नीतीश कुमार पर बीजेपी का निशाना

बीजेपी नेता ने कहा कि जंगलराज वाले दिनों में चारा घोटाला महत्वपूर्ण मुद्दा था. 1990-2005 वाली सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बीजेपी ने जो आंदोलन चलाया था, उसमें चारा घोटाले के विरूद्ध राज्य की जनता भी सहयोग के लिए सड़क पर उतर गई थी. इसके बाद ही बीजेपी ने नीतीश कुमार को राज्य का नेतृत्व सौंपा था, लेकिन जंगलराज वालों को हटाने वाले आंदोलन में उनकी कोई भूमिका नहीं थी. उस आंदोलन के बलिदानियों को भी वे भूल गए. इन्हें उन दिनों के संघर्ष का कोई अनुभव और योगदान नहीं है. इस कारण वे चारा घोटाले वालों के साथ पिछले दरवाजे से सरकार बना ली और सीबीआई की आलोचना कर रहे हैं. राज्य की जनता सब देख रही है और आने वाले चुनाव में नीतीश कुमार को भी बाहर का रास्ता दिखा देगी.

'सीबीआई पर आरोप लगाना न्याय संगत नहीं है'

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सीबीआई एक संवैधानिक संस्था है. सबूत और साक्ष्य के आधार पर ही यह कार्रवाई करती है. चारा घोटाले के मामले में राज्य सरकार ने भी सीबीआई को प्रशंसनीय सहयोग किया था. यहां तक कि माननीय न्यायालय में कुछ मामलों में बिहार सरकार इंटरवेनर भी बनी थी, लेकिन उन सब बातों को भूलकर सीबीआई पर आरोप लगाना न्याय संगत नहीं है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: बिहार की राजनीति 'बेचारे' के 'सहारे'! CBI-ED की कार्रवाई, खुलकर बोल रहे CM नीतीश, लालू प्रेम या कुछ और?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget