एक्सप्लोरर

BJP Reaction: 'नीतीश सरकार की लघु उद्यमी योजना है एक छलावा', विजय सिन्हा बोले- 'अब 2 लाख रुपये देकर...' 

Vijay Kumar Sinha Statement: नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा सीएम नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हैं. वहीं, लघु उद्यमी योजना को लेकर विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को सीएम नीतीश को आड़े हाथों लिया.

पटना: नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने राज्य के 94 लाख गरीब परिवारों को 2-2 लाख रुपये की सहायता देने की योजना में लाभुकों को लघु उद्यमी बनाने की शर्तों को छलावा बताया. उन्होंने शनिवार को कहा है कि 6000 रुपये से कम मासिक आय वाले परिवार 2 लाख रुपये में कैसे लघु उद्यमी बनेंगे? यह समझ से परे है. छह हजार रुपये की मासिक आमदनी के साथ पांच आदमी के परिवार को चलाने में पूरा परिवार कर्ज में डूब जाता है और अब 2 लाख रुपये देकर उद्यमी बनाना राज्य के गरीबों के साथ मजाक किया जा रहा है.

उद्योग को लेकर सीएम नीतीश पर हमला

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार से मांग है कि 94 लाख गरीब परिवारों को सरकार प्रतिमाह 10 हजार रुपये गरीबी भत्ता दे ताकि वे इज्जत पूर्वक अपने जीवन का निर्वाह कर सके. सरकार राज्य की सभी योजनाओं और भुगतान का नियम बनाने के समय सुनिश्चित करती है कि भुगतान से पूर्व लाभुकों से किस प्रकार अवैध राशि की उगाही की जाए. राज्य में रोज हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती के कारण निवेशक आने से डर रहे हैं. 33 वर्षों में राज्य का औद्योगिक विकास इसी कारण नहीं हो रहा है. अब 2 लाख की छोटी राशि से उद्यमी बनाने की बात हास्यास्पद है.

'बिहार में राज करना ही सरकार की प्राथमिकता है'

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में राज करना ही सरकार की प्राथमिकता है. विकास से इन्हें कोई लेना देना नहीं है. राज्य में केन्द्रीय योजनाओं के कारण पथों का विस्तार दिखता है. सरकार ने शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, सिंचाई, ग्रामीण कार्य सहित अन्य कार्य विभागों को चुनावी फंड इकट्ठा करने का स्त्रोत बना लिया है. राज्य में कार्यरत बाहरी एजेंसियां मालोमाल हो गई हैं. उन्हें बिना काम का भुगतान होता है और वे आउटसोर्सिंग के नाम पर लूट मचाए हुए हैं. अधिकारी को प्रत्येक माह फिक्स कमीशन के द्वारा एजेंसियां अपने कार्य की निरंतरता बरकरार रखते हैं.

बिहार की बदहाल स्थिति उजागर हो गई है- विजय सिन्हा 

आगे बीजेपी नेता ने कहा कि सरकार द्वारा जारी जातीय सर्वे रिपोर्ट में बिहार की बदहाल स्थिति उजागर हो गई है. अनेक आर्थिक मानकों पर बिहार देश में नीचे से प्रथम अथवा द्वितीय है. अभी तक राज्य की आर्थिक प्रगति का सरकार ढिंढोरा पीट रही थी. अब देश के सामने वास्तविक स्थिति उजागर हो गई है.

ये भी पढ़ें: Chhath Puja: क्रिकेटर ईशान किशन की मां धूमधाम से करती हैं छठ पूजा, एबीपी न्यूज़ से बातचीत में वर्ल्ड कप को लेकर जताई ये इच्छा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
MLC Election Voting Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही हो गया था तलाक
25 साल से सिंगल हैं मल्लिका शेरावत, डेब्यू से पहले हो गया था तलाक
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Rolls-Royce की लग्जरी EV का नया अवतार, फीचर्स देखकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget