एक्सप्लोरर

अरुणाचल की घटना के संबंध में सवाल पूछने पर असहज हुए BJP नेता, कहा- बिहार के बारे में पूछिए

खनन मंत्री और भाजपा नेता जीवेश कुमार ने अरुणाचल की घटना पर कहा कि बिहार में इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. बिहार में एनडीए मजबूत है और यहां एनडीए की सरकार 5 साल तक चलेगी और खूब विकास करेगी.

दरभंगा: अरुणाचल प्रदेश में जदयू के 6 विधायकों के पाला बदलकर भाजपा में शामिल हो जाने के सवाल पर बिहार में भाजपा और जदयू के नेता इनदिनों असहज महसूस कर रहे हैं. ऐसे मंत्रियों और नेताओं से पत्रकार जब भी सवाल कर रहे हैं तो जवाब में वे कन्नी काटने लगते हैं. ऐसा ही एक वाकया दरभंगा जिले के केवटी में देखने को मिला जहां कवीश्वर चंदा झा सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंचे भाजपा के जाले से विधायक और बिहार सरकार के पर्यटन, श्रम संसाधन और खनन मंत्री जीवेश कुमार से पत्रकारों ने जब अरुणाचल प्रदेश की घटना के संबंध में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि वे बिहार में रहते हैं और मीडियाकर्मी उनसे बिहार से संबंधित सवाल पूछें, कहां अरुणाचल प्रदेश चले जाते हैं.

वहीं, थोड़ी देर बाद मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि बिहार में इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. बिहार में एनडीए मजबूत है और यहां एनडीए की सरकार 5 साल तक चलेगी और खूब विकास करेगी.

इधर, मंत्री से जब राज्य में बालू के दाम में बेतहाशा वृद्धि से संबंधित सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बालू के मूल्य वृद्धि पर सरकार का सीधे-सीधे नियंत्रण नहीं है. उन्होंने कहा कि ज्यादा भारी ट्रकों के आवागमन पर नियंत्रण किया जा रहा है क्योंकि इससे सड़क और पुल जल्दी टूटते हैं. इसलिए ट्रक ऑनर एसोसिएशन बालू की किल्लत को बढ़ा-चढ़ा कर पेश कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि जल्द ही इसका वैकल्पिक उपाय खोजा लिया जाएगा. मंत्री ने कहा कि सरकार की नजर बालू की कीमत पर है और ऐसे उपाय किए जाएंगे जिससे की बालू की कीमत नहीं बढ़े और इसकी कमी भी नहीं हो.

गौरतलब है कि हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के 6 जदयू विधायक एक साथ पाला बदलकर भाजपा में चले गए हैं. इससे बिहार में भाजपा-जदयू के रिश्तों में दरार पड़ने की बात सामने आ रही है. जदयू नाराज है और पार्टी का शीर्ष नेतृत्व लगातार भाजपा पर हमलावर है. जबकि भाजपा की बिहार इकाई बचाव की मुद्रा में है और इस वाकये का बिहार में उनके रिश्तों पर कोई असर न पड़ने की बात कहते हुए सफाई देती फिर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget