एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'सुना है तुमने छात्र जीवन में…', अब BJP ने पलटा प्रशांत किशोर का 'पन्ना'

Bihar Politics: बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने प्रशांत किशोर को घोटालों के मामलों में लालू यादव से भी बड़ा बताया. पढ़िए क्या कुछ आरोप लगाए गए हैं.

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर लगातार बीजेपी के कई नेताओं पर आरोप लगाते हुए सवाल पूछते आए हैं. अब बीजेपी ने पलटवार करना शुरू किया है. बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने गुरुवार (18 सितंबर, 2025) को अपने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल से पोस्ट करते हुए पीके से ना सिर्फ सवाल पूछा है बल्कि कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं.

संजय जायसवाल ने एक्स पर लिखा है, "प्रशांत किशोर, तुम्हारे पास बिहार के युवाओं को करोड़पति बनाने का नीम हकीम नुस्खा है तो फिर यह नुस्खा बिहार के युवाओं को क्यों नहीं देते? बिहार के युवाओं के लिए असली बदलाव यात्रा यही होगी. सुना है तुमने छात्र जीवन में परीक्षा मेन एग्जाम से नहीं सप्लीमेंट्री से पास किया था. मेरे भी मेन एग्जाम के प्रश्न का उत्तर तो तुमने आज तक नहीं दिया इसलिए कुछ सप्लीमेंट्री प्रश्न ही पूछ लेता हूं."

'वही फॉर्मूला बिहार के युवाओं को बता दो…'

संजय जायसवाल ने कहा, "जॉय ऑफ गिविंग ग्लोबल फाउंडेशन के लिए पैसे इकट्ठे करने की क्षमता जैसे तुम रखते हो वही फॉर्मूला बिहार के युवाओं को बता दो तो सभी करोड़पति हो जाएं, उदाहरण के लिए रामसेतु इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी 19 करोड़ के घाटे में चल रही है फिर भी तुम्हें 14 करोड़ रुपये दान करती है. अगर इसके बारे में दिक्कत हो तो यही बता दो कि स्क्वायर स्पेस कंपनी जिसकी कुल हैसियत 10 करोड़ की है, घाटा भी इसका 10 करोड़ होता है और तुम्हें दान भी 10 करोड़ ही करती है."

बीजेपी नेता ने कहा कि हमारे जमाने में एक सुभाष घई की सौदागर फिल्म थी. इसमें गाना था- यह इलू-इलू क्या है ये इलू-इलू. तुम्हें बताना चाहिए कि तुम्हारे साथ घाटे की कंपनियों का यह इलू-इलू क्या है? बिहार अभी तक लालू यादव के जमीन दान लेने की क्षमता के बारे में जानता है परंतु मुझे लगता है कि तुम घोटालों के मामले में लालू से भी ज्यादा बड़ा दान लेने वाली हस्ती हो.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'

वीडियोज

UPI MDR पर बड़ा अपडेट! 1 जनवरी तक टल सकता है चार्ज, कारोबारियों को राहत?
क्या दिल्ली में कल लॉकडाउन लग जाएगा?
प्रदर्शन से पहले ही CJP कार्यकर्ताओं पर एक्शन शुरू
Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget