एक्सप्लोरर

Bihar News: समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड पर बीजेपी ने सरकार को घेरा, कहा- अपराधियों को मिल रहा है सत्ता से संरक्षण

Bihar News: नीतीश सरकार पर बीजेपी लगातार हमलावर हैं. विधान परिषद और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को समस्तीपुर में अपराध को लेकर सरकार पर निशाना साधा.

समस्तीपुर: जिले में सोमवार की सुबह हथियारबंद बदमाशों ने विभूतिपुर में पूर्व मुखिया सुरेन्द्र कुमार सिंह और उसके सहयोगी सत्यनारायण सिंह उर्फ मंत्री की हत्या (Samastipur Crime) कर दी थी. वहीं, इस मामले को लेकर विधान परिषद और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chowdhary) और विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार (Nitish Kumar) पर जमकर हमला बोला. बीजेपी (BJP) नेताओं ने नीतीश की सुशासन सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार के विधायक और मंत्री अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं. प्रशासनिक अधिकारी सत्ता में बैठे लोगों के गुलाम बन गए हैं.

लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से ध्वस्त- सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी ने कहा कि यह घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. समस्तीपुर में चौथी बार आया हूं, जो अभी स्थिति है वह गड़बड़ है. लॉ एंड ऑर्डर का पूरा प्रॉब्लम है. समस्तीपुर मामले में जेडीयू के पूर्व विधायक का नाम आया है. सरकार से मांग करता हूं कि तुरंत इस पर कार्रवाई होनी चाहिए. आखिर इस अपराध में कौन हैं? इसकी जांच पूरी होनी चाहिए. 48 घंटे बीत गए हैं कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है.

समस्तीपुर को गुंडों का राज- विजय कुमार सिन्हा

आगे विधानपरिषद नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पुलिस को भी कहा है कि इनके घरों को ध्वस्त कीजिए, अपराधी कोई भी हो बचना नहीं चाहिए. नीतीश कुमार का राजनीतिक इकबाल खत्म हो चुका है. इस मामले में राजनीतिक दबाब नहीं होना चाहिए. मामला पूर्व विधायक से जुड़ा हुआ है. वहीं, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पूरी तरह से समस्तीपुर को गुंडों के हवाले कर दिया गया है. यहां के प्रशासनिक पदाधिकारी पूरी तरह से सत्ता में बैठे हुए लोगों का गुलाम बने हुए हैं. सत्ता के दबाब में अपराधियों को बचाने का खेल चल रहा है. आज बिहार के आधा दर्जन से अधिक विधायक, मंत्री और सभापति उनके सचेतक बनकर बैठे हैं. 

जेडीयू के पूर्व विधायक हैं अभियुक्त

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पूरी तरह से प्रशासनिक कार्य में हस्तक्षेप करके अपराधियों को बचाने का खेल बिहार में चल रहा है. इस तरह के जो हस्तिनापुर के गुलाम पदाधिकारी बैठे हैं. सत्ता में आने बाद इनकी फाइल खुलेगी. स्पीडी ट्रायल चलाकर अपराधियों पर कारवाई कर उनकी संपति को जब्त कर पीड़ित परिवार को मुआवजा सरकार को देनी चाहिए. बता दें कि इस मामले में चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को अभी तक कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है. इस मामले में विभूतिपुर के जेडीयू के पूर्व विधायक राम बालक सिंह सहित छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: तेजस्वी को CM बनाने वाली बात पर बोले RJD एमएलसी, 'डील तो BJP के नेता पाकिस्तान जाकर करते', बिरयानी खाकर आते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, 'मैं समझ रही थी कि मेरे…'
वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, 'मैं समझ रही थी कि मेरे…'
तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, बांकीपुर से नामांकन के बाद पुलिस ने पकड़ा
तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, बांकीपुर से नामांकन के बाद पुलिस ने पकड़ा
बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'
बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget