एक्सप्लोरर

BJP Reaction: UP में नीतीश की रैली पर सम्राट चौधरी की दो टूक, बोले- क्या फर्क पड़ने वाला है? वो भ्रष्टाचारियों का साथ देते हैं

Samrat Chaudhary Statement: सम्राट चौधरी सीएम नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हैं. वहीं, शनिवार को उन्होंने सीएम नीतीश की रैली और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

पटना: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर मीडिया से बातचीत की. उन्होंने यूपी और झारखंड में सीएम नीतीश (Nitish Kumar) की रैली को लेकर बयान दिया. सम्राट चौधरी ने कहा कि क्या फर्क पड़ने वाला है? नीतीश कुमार तो भ्रष्टाचारियों का साथ देते हैं उनका समर्थन करते हैं. वहीं, पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में अमित शाह (Amit Shah) के आने को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार सरकार दूसरे जगह पर अपनी बात रखती है. उचित फोरम पर कल रखेगी तो बात बन सकती है.

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे सम्राट चौधरी 

सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार झारखंड और ओडिशा में देखने को मिला. इनकम टैक्स के पदाधिकारी नोट गिनते गिनते थक गए. कांग्रेस का मतलब सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार है. कांग्रेस पार्टी के सांसद के घर से 300 करोड़ मिले हैं. हेमंत सोरेन, एमके स्टालिन जैसे नेता भ्रष्टाचार के प्रतीक हैं. ममता बनर्जी के मंत्री के यहां 50 करोड़ से अधिक कैश मिला. आम आदमी पार्टी के नेता शराब माफियाओं के साथ मिले हैं. गांधी परिवार के सभी लोग भ्रष्टाचार के मामले में बेल लेकर घूम रहे हैं.

झारखंड में आईटी की छापेमारी के बाद राजनीति गरमाई

बता दें कि झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू और उनके रिश्तेदारों के रांची एवं लोहरदगा स्थित आवासों पर इनकम टैक्स की छापेमारी शनिवार को चौथे दिन पूरी हो गई. ओडिशा स्थित उनके आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी के बाद नोटों की गिनती चल रही है. आयकर विभाग के उच्चपदस्थ सूत्रों की मानें तो बरामद रकम अब तक 300 करोड़ के ऊपर पहुंच गई है. इनकम टैक्स के अफसरों के मुताबिक, ये किसी सिंगल ऑपरेशन में बरामद हुई अब तक की सबसे बड़ी रकम है. वहीं, इस बरामदगी के बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है. बीजेपी के निशाने पर कांग्रेस आ गई है.

ये भी पढ़ें: Mahua Moitra Row: मोइत्रा मामले को लेकर ललन सिंह के निशाने पर BJP, 'वाशिंग मशीन' का जिक्र करते हुए नाइंसाफी की कही बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टार्गेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टार्गेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget