एक्सप्लोरर

Samrat Chaudhary: अपराध मुक्त बिहार बनाने का सम्राट चौधरी ने बताया फार्मूला, कहा- गया में बदमाशों का हो जाएगा पिंडदान

BJP Statement: कैमूर में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने रविवार को कई मुद्दों पर सीएम नीतीश को घेरा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार गजनी फिल्म के हीरो की तरह हो गए हैं. मेमोरी लॉस सीएम हैं.

कैमूर: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) रविवार को कैमूर पहुंचे. कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. जिले के नगर पालिका मैदान भभुआ में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर वो खूब बरसे. उन्होंने कहा कि जिस तरह से यूपी में अपराधी शांत हो गए हैं उसी तरह से बिहार में अगर बीजेपी (BJP) को मैंडेट मिलता है तो यहां के अपराधी या तो नेपाल भाग जाएंगे या फिर उनका गया में पिंडदान कर दिया जाएगा. हमने प्रभु श्री राम को अयोध्या में बैठाया, महादेव के लिए काशी बनाया और भगवान श्री कृष्ण के लिए मथुरा बाकी है और उसको सजाने की तैयारी चल रही है. नीतीश कुमार गजनी फिल्म के हीरो की तरह हो गए हैं, जिनका याददाश्त चला जाता है. मेमोरी लॉस सीएम हैं.

'भीम संसद' पर बोले सम्राट चौधरी 

सम्राट चौधरी ने कहा नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री रहते हुए 18 साल में जब बिहार का कुछ नहीं किया तो विशेष राज्य का दर्जा मिल भी जाए तो दो साल में कुछ नहीं कर पाएंगे. वहीं, पटना में जेडीयू की तरफ से आयोजित 'भीम संसद' पर उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह से सत्ता का दुरुपयोग है. इस बार बिहार बदलाव की तरफ है जिस तरह से साइकिल का टायर पुराना होता है तो उसमें चेपी लगाया जाता है उसी तरह से नीतीश कुमार की सरकार चेपी लगाकर चल रही है. इस बार जनता टायर को ब्लास्ट करेगी और बदलाव दिखाएगी.

नीतीश कुमार मेमोरी लॉस सीएम हैं- सम्राट चौधरी 

आगे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2014 में जब नीतीश कुमार बीजेपी से अलग हुए थे तो बिहार में सिर्फ दो सीटों पर सिमट गए थे उसी तरह से इस बार अलग हुए हैं तो जीरो पर आउट हो जाएंगे. नीतीश कुमार मेमोरी लॉस सीएम हैं. नीतीश कुमार 2005 के अपेक्षा 11 गुना अधिक लोगों को शराबी बनाया. अब शराब होम डिलीवरी मिल रही है. वह बुजुर्ग हो गए हैं उनको आराम करना चाहिए. बिहार का बजट 2 लाख 61 हजार करोड़ रुपये बजट है जिसमें 2 लाख 39 हजार करोड़ रुपये केंद्र देती है तो बिहार चलता है.

ये भी पढ़ें: Nityanand Rai: 'हम उनके घर आकर चाय पीए हैं', कुशवाहा से मुलाकात के बाद लोकसभा चुनाव को लेकर नित्यानंद राय बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget