एक्सप्लोरर

Opposition Parties Meeting: बेंगलुरु में विपक्षी बैठक को लेकर CM नीतीश क्यों असहज हैं? आरसीपी सिंह ने किया खुलासा

BJP Reaction: विपक्षी बैठक को लेकर बीजेपी सीएम नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर है. वहीं, सोमवार को आरसीपी सिंह ने इसे लेकर नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा.

नालंदा: बेंगलुरु में 26 दलों के जुटान पर पक्ष विपक्ष में लगातार वार पलटवार हो रहा है. इस पर बीजेपी महागठबंधन के नेताओं पर चुटकी ले रही है. पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (RCP Singh) ने सोमवार को कहा कि बेंगलुरु में जितने भी महागठबंधन के नेता का महाजुटान (Opposition Parties Meeting) हो रहा है. सभी नेता को एक एक करके देखिएगा पूरी तरह से डेमोरलाइज्ड हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की स्थिति भी कुछ ज्यादा ठीक नहीं है. नीतीश कुमार के खुद की पार्टी में बगावत की सुर से असहज महसूस कर रहे हैं, जितने लोग वहां इकट्ठा हो रहे हैं वह सब लोग किन्हीं न किन्हीं कारणों से डेमोरलाइज्ड हैं. पटना में सभी को नीतीश बाबू ने लिट्टी चोखा खिलाए थे और वहां नीतीश बाबू इडली डोसा खाने गए हैं, उससे आगे कुछ होने वाला नहीं है.

विपक्ष पूरी तरह से डेमोरलाइज्ड है- आरसीपी सिंह 

आरसीपी सिंह ने शरद पवार को लेकर कहा कि शरद पवार अपनी टूटती हुई पार्टी को लेकर पूरी तरह से डेमोरलाइज्ड हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली बाढ़ की तबाही की स्थिति है. दिल्ली की जनता केजरीवाल अपेक्षा करती है कि यहां रह करके दिल्ली की सेवा करें, लेकिन देखिए अरविंद केजरीवाल बेंगलुरु गए हुए हैं. समझिए कि यह पूरी तरह से डेमोरलाइज्ड हैं. इनके कई साथी जेल के अंदर हैं, वह भी पूरी तरह डेमोरलाइज्ड हैं. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी देखा लीजिए पूरी तरह से डिमॉरलाइज़ है, तमिलनाडु के देख लीजिए वहां भी मुख्यमंत्री पूरी तरह डेमोरलाइज्ड हैं.

'जीतने के लिए मनोबल ऊंचा होना चाहिए'

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डेमोरलाइज्ड रहने पर कोई जीत कैसे सकता है? जीतने के लिए मनोबल ऊंचा होना चाहिए. मनोबल इनका क्या ऊंचा होगा? सब तो अपने अपने कारनामों और व्यक्तिगत मामलों में फंसे हुए हैं. आगे उन्होंने कहा कि जहां 26 दलों की बात है. पटना में 17 दल थे. बेंगलुरु में तो जितने छोटे छोटे दल सभी इकट्ठा हो रहे हैं, आपको तो मैंने पहले भी बता चुका हूं कि 2019 में यूनाइटेड इंडिया के बैनर के तहत कभी जुटान हुआ था. रिजल्ट क्या आया था टाय-टाय फिस हो गए थे.

ये भी पढें: बेऊर जेल में अनंत सिंह के समर्थकों हंगामे के बाद दूसरी जेलों में भेजे जाएंगे कैदी, वार्ड खुला रखने वाले कक्षपाल सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget