एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'जेल में बंद मेरे दोस्त को रिहा...', राजीव प्रताप रूडी ने बताई आनंद मोहन को छोड़ने की वजह, जानें क्या कहा

Rajiv Pratap Rudy: बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी इन दिनों बिहार की राजनीति को लेकर काफी सक्रिय है. लगातार दौरा कर रहे हैं. वहीं, मुंगेर में उन्होंने आनंद मोहन को लेकर बयान दिया.

मुंगेर: पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राजीव प्रताप रूडी (MP Rajeev Pratap Rudy)  ने बुधवार को मुंगेर में विभा मंच के बैनर तले लोगों से 'एजेंडा 2025' तहत बातचीत की. राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि बिहार सरकार (Bihar Government) दबाब में आकर जेल में बंद मेरे दोस्त को रिहा कर दिया. उन्होंने कहा कि जाति जनगणना भी हमने कोर्ट से नोटिस करवा कर रुकवाया है. बिहार के युवा हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं. बिहार की बेटियां देश में टॉप कर रही हैं. इसके बाद भी बिहार पिछड़ा क्यों है? 

'आंकड़ों में बिहार की भयावह तस्वीर दिखाई पड़ती है'

राजीव प्रताप रूडी ने कहा आज तो पूरा बिहार ही पिछड़ा है. बिहार के लोग देश ही नहीं विदेशों में भी अपने टैलेंट का जलवा बिखेर रहे हैं. हर क्षेत्र में बिहारी आगे हैं, लेकिन बिहार पिछड़ेपन की वजह है क्या? नीति आयोग के आंकड़ों में बिहार की भयावह तस्वीर दिखाई पड़ती है. बिहार से बाहर कार्यरत चार करोड़ बिहारी लगभग तीन लाख 36 हजार करोड़ रुपये बिहार भेजते हैं. उचित माहौल हो तो वे अपने राज्य में ही करोड़ों की आमदनी करते और साथ ही रोजगार भी सृजन भी होता. ये प्रवासी बिहारी युवा अपने परिश्रम से पैसे कमाकर अपने गांव, अपने परिवार को भेज रहे हैं. इसी पैसे का उपयोग राज्य में होता है.

बिहार में इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी- राजीव प्रताप रूडी

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर के हब के रूप में दक्षिण भारत को ही जाना जाता था लेकिन अब उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी बड़ी संख्या में बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने इन्वेस्ट किया है, लेकिन बिहार में अच्छी क्वालिटी के इंजीनियरिंग कॉलेजों और इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी के कारण ऐसा नहीं हुआ. इस संवाद के दौरान बीजेपी के कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद थे. 

रूडी ने मीडिया से बातचीत की

वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी नेता ने कहा कि बिहार में आने वाले समय में बहुत बड़ा बदलाव होना है. अब हमारे जैसा बीजेपी का कार्यकर्ता के साथ कई लोग अब बिहार के मुद्दे पर सवाल उठाने लगे हैं. बिहार अपमान को लेकर क्या बदला लेगा? हमारे जैसे लोग इसको लिए जागरूकता फैला रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: डेट फिक्स, 23 जून को पटना में जुटेंगे विपक्षी दलों के नेता, तेजस्वी बोले- 'BJP को रोकने के लिए...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
बिहार: 30 फीट के गहरे बोरवोल में गिरा 3 साल का पीयूष, 7 घंटे बाद NDRF-SDRF ने जिंदा बचाया
बिहार: 30 फीट के गहरे बोरवोल में गिरा 3 साल का पीयूष, 7 घंटे बाद NDRF-SDRF ने जिंदा बचाया
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
Embed widget