एक्सप्लोरर

Kanwar Yatra Controversy: 'तुम पियो तो...', कांवड़ यात्रा नेमप्लेट विवाद पर NDA में बिखराव तो गिरिराज सिंह ने दी चुनौती

Giriraj Singh: कांवड़ यात्रा नेमप्लेट को लेकर यूपी सरकार के फरमान पर पूरे देश में बहस छिड़ी हुई है. वहीं, इस पर शनिवार को गिरिराज सिंह ने विपक्षी पार्टियों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

Giriraj Singh: यूपी में कांवड़ यात्रा मार्गों पर पड़ने वाली दुकानों में दुकानदारों को अपना नाम लिखना होगा. नेम प्लेट लगाना होगा. इस पर विवाद हो रहा है. बीजेपी के सहयोगी दल जेडीयू, आरएलडी, चिराग व विपक्षी दल भी सवाल उठा रहे हैं. इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने शनिवार को प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सब चीज में वोट देखा जाएगा तो फिर शासन नहीं चलेगा. सरकार अपनी समझ से अपने आवश्यकता के अनुरूप कानून बनाती है. तुम पियो तो पुण्य, मैं पियू तो पाप. 

आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधन पर पहला अधिकार मुसलमानों का है. वह सेकुलर हो गए और हम बोल दिए तो कम्युनल हो गए. कैमरे पर केंद्रीय मंत्री दस्तावेज दिखा रहे हैं कि 2006 में मनमोहन सिंह ने कानून बनाया था जो 2011 में लागू हुआ था कि दुकानदारों को दुकानों में अपना नाम लिखना होगा. नेम प्लेट लगाना होगा. सभी लोगों को चुनौती देता हूं कि इस पर बहस कर लीजिए. हर मुद्दे को वोट और पार्टी की नजर से मत देखिए. यह तो मनमोहन सिंह की सरकार का कानून है. 

वोटर लिस्ट को लेकर मचा बवाल

वहीं, बीजेपी नेता कैमरे पर बेगूसराय के बूथों की लिस्ट दिखा रहे और नाम बता रहे हैं. उन्होंने कहा कि वहां भी हिंदुओं का वोट कट गया. गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि झारखंड के साहिबगंज में बीजेपी विधायक अनंत ओझा ने बूथ वाइज समीक्षा की. तब पता चला की वहां हिंदुओं के वोट जितने कटे, आबादी के अनुसार मुसलमानों के वोट उतने जुटे. एक बूथ का उदाहरण आया है. 2019 में 672 वोट मुस्लिमों के थे. 2024 में बढ़कर हो गया 1470. अब समझ में आ रहा है कि प्रत्येक लोकसभा सीट से एक लाख वोट घीसक गया. बिहार, बंगाल, यूपी, झारखंड को उन लोगों ने टारगेट में रखा. पूरे मामले पर चुनाव आयोग संज्ञान ले और कार्रवाई करे.

'लोकसभा चुनाव में देश में हुआ वोट जिहाद'

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में देश में वोट जिहाद हुआ. इस कारण यूपी, बिहार, बंगाल, झारखंड में बीजेपी की सीटें घटी. लोकसभा चुनावों में वोटिंग के दिन मेरे बेगूसराय क्षेत्र से लोग फोन पर फोन कर रहे थे कि हम लोगों का वोट काट रहा है. लोग डीएम आवास पर धरना दे रहे थे. डीएम बेबस थे. वहीं, दरभंगा के विधायक संजय सरावगी ने कहा था कि उनके बूथ पर आधे हिंदुओं का वोट कट गया.

ये भी पढे़ं: Bihar Sand Mafia: बिहार में बालू माफिया का तांडव, नवादा में पुलिस टीम को पीटा, दो बुरी तरह जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
बिहार: 30 फीट के गहरे बोरवोल में गिरा 3 साल का पीयूष, 7 घंटे बाद NDRF-SDRF ने जिंदा बचाया
बिहार: 30 फीट के गहरे बोरवोल में गिरा 3 साल का पीयूष, 7 घंटे बाद NDRF-SDRF ने जिंदा बचाया
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget