एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार में अपराध को लेकर तेजस्वी यादव के जवाब पर गिरिराज सिंह ने पूछा सवाल- जनता क्राइम डेटा देखेगी? 

Giriraj Singh Statement: बिहार में अपराध के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महागठबंधन सरकार पर शुक्रवार को हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार में सभी जंगलराज का दंश झेल रहे हैं.

पटना: बिहार में अपराध को लेकर बीजेपी (BJP) के आरोप पर शुक्रवार को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि बीजेपी बिहार को बदनाम करती है. वहीं, इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने ट्वीट करते हुए पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि दारोगा और पत्रकार की हत्या हुई है. इसे झुठलाया नहीं जा सकता है. बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा से फिरौती मांगी गई. कुछ दिन पहले बालू घाट पर सरेआम एके 47 से हत्या की गई. क्या बिहार की जनता क्राइम डेटा देखेगी? बिहार में कहीं दंगे हो रहे हैं और अराजकता की स्थिति है.

'हत्याओं का अंतहीन सिलसिला शुरू हो गया है'

गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि 'ऐसा लगता है कि नीतीश बाबू का मुंगेरीलाल का हसीन सपना बिहार के लिए एक दुस्वप्न बन गया है, अराजकता का राज हो गया है. हत्याओं का अंतहीन सिलसिला शुरू हो गया है, इंस्पेक्टर, पत्रकार और विधायक सभी जंगलराज का दंश झेल रहे हैं.'

सीएम नीतीश पर साधा निशाना

वहीं, जारी वीडियो में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार दिल्ली आते हैं और विरोधी एकता की चर्चा और चिंता करते हैं. बिहार की जनता नीतीश कुमार को नहीं माफ करेगी. नीतीश कुमार का उदय ही जंगलराज को खत्म करने के लिए हुआ था. आप इसलिए सीएम की कुर्सी पर बैठे थे. 2010 तक आपने खत्म भी किया था, लेकिन आज राजधर्म भूल चुके हैं, जिसके लिए बिहार की जनता ने आपको बिहार का सीएम बनाया था, आज वो आपसे निराश है. वहीं, 2024 चुनाव के लिए नीतीश की तैयारी पर उन्होंने कहा कि उन्हें तो सत्ता छोड़ देनी चाहिए या किसी को सौंप देनी चाहिए, लेकिन नीतीश कुमार एक दिन भी सत्ता छोड़ नहीं सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Tejashwi Yadav: प्रदेश में खराब लॉ एंड ऑर्डर के आरोप पर तेजस्वी यादव की दो टूक, CBI की कार्रवाई पर बोले- 'हम लड़ेंगे, जीतेंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget