एक्सप्लोरर

Bihar Politics: अजय आलोक ने राहुल को बताया 'उधार का गांधी', कहा- उनकी यात्रा से बेड़ा गर्क होगा

Ajay Alok: अजय आलोक ने कहा कि राहुल गांधी, तेजस्वी यादव समेत तमाम विपक्षी नेता देश में सिर्फ अव्यवस्था फैलाना चाहते हैं. जिस-जिस जिले से ये लोग गुजरेंगे, वहां बेड़ा गर्क होगा.

बिहार के रोहतास जिले से 17 अगस्त को शुरू होने वाली राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा को लेकर बीजेपी ने तंज कसा है. शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने राहुल गांधी को उधार का गांधी संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता को बताना चाहिए कि वे एसआईआर का विरोध क्यों कर रहे हैं? क्या वे नहीं चाहते की वोटर लिस्ट से फर्जी मतदाता हटे?

अवैध घुसपैठ किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं

अजय आलोक कहा कि क्या वे नहीं चाहते कि अवैध घुसपैठियों को देश से भगाया जाए? उन्होंने साफ किया कि अवैध घुसपैठियों के मामले पर राज्य और केंद्र सरकार जल्द ही सख्त एक्शन लेने जा रही है. अब अवैध घुसपैठ को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रेस वार्ता के दौरान बीजेपी जिला अध्यक्ष संतोष पटेल सहित अन्य नेता मौजूद रहे.

बीजेपी नेता अजय आलोक ने तेजस्वी यादव से भी सवाल कि दो वोटर कार्ड कहां से लाएं? चुनाव आयोग उनके एक वोटर कार्ड को नकार चुका है, इसलिए इनको बताना चाहिए कि क्या वे बांग्लादेश से लाएं हैं अथवा पाकिस्तान का टूलकिट बने हुए हैं? अजय आलोक ने कहा कि राहुल गांधी, तेजस्वी यादव समेत तमाम विपक्षी नेता देश में सिर्फ अव्यवस्था फैलाना चाहते हैं.

अजय आलोक ने कहा, "चुनाव आयोग, ईडी, सीबीआई, आइटी के बाद अब सुप्रीम कोर्ट पर हमला करेंगे. उधार के गांधी एवं तेजस्वी यादव ने अव्यवस्था फैलाने का ठेका ले रखा है, लेकिन एसआईआर के मुद्दे पर दोनों बुरी तरह फंस गए हैं. चुनाव आयोग इन्हें नोटिस भेज रहा है और दोनों भागे चल रहे हैं." 

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार मजबूती से कार्य कर रही है. रोहतास में एक्सप्रेसवे, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज आदि खुल रहे हैं और घर-घर बिजली व पानी पहुंचाया जा रहा है. इस बार हम लोग अपनी उपलब्धि, विजन एवं विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ चुनाव में जाएंगे.

राहुल गांधी की बिहार यात्रा पर कसा तंज

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इस यात्रा में जितने लोग शामिल होंगे, वे सभी जमानत पर हैं. इनके रग-रग में भ्रष्टाचार बसा हुआ है. अजय आलोक ने कहा कि राहुल गांधी जिस-जिस जिले से गुजरेंगे, वहां बेड़ा गर्क होगा. उन्होंने साफ किया कि राहुल गांधी बिहार के जितने जिलों से यात्रा करेंगे, संख्या में उतने से भी कम सीटें आएंगी.

अजय आलोक कहा कि एनडीए बिहार में 225 सीटें जीतेगा और महागठबंधन को 25 से कम सीटें आ रही हैं. बिहार में संभावित हार को देखते हुए पूरा विपक्ष चुनाव आयोग के रूप में एक सुरक्षा दीवार तैयार कर रहा है, ताकि हार के बाद चुनाव आयोग पर दोष मढ़ा जा सके. इस बार एनडीए पांच घटक दलों के साथ चुनाव में जाएगी और यह मुक्का विपक्ष को भारी पड़ने वाला है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'आप देश में अराजकता फैलाएंगे? आपकी दादी ने तो...', राहुल गांधी पर बरसे गिरिराज सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget