एक्सप्लोरर

Pawan Singh: आसनसोल सीट पर BJP ने बदल दिया उम्मीदवार, अब क्या करेंगे पवन सिंह?

Bhojpuri Star Pawan Singh: आसनसोल से नाम की घोषणा होने के बाद पवन सिंह ने 24 घंटे में ही कह दिया कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे. उनके एक पोस्ट ने शायद खेल खराब कर दिया.

Pawan Singh News: भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) को बीजेपी ने आसनसोल सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था. टीएमसी के नेताओं की ओर से हुई बयानबाजी के बाद विवाद ऐसा बढ़ने लगा कि पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से मना कर दिया था. अब इस सीट से बीजेपी ने एसएस अहलूवालिया (SS Ahluwalia) को टिकट दिया है. यह पवन सिंह के लिए बड़ा झटका है. बड़ा सवाल है कि अब पवन सिंह क्या करेंगे?

पवन सिंह ने यह पोस्ट कर बिगाड़ा अपना खेल!

दरअसल बीजेपी की ओर से जब लिस्ट जारी की गई थी तो आसनसोल से पवन सिंह का नाम सामने आया था. हालांकि पवन सिंह ने 24 घंटे में ही घोषणा कर दी कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे. उनके एक पोस्ट ने शायद उनका खेल खराब कर दिया. उन्होंने एक्स पर तीन मार्च को लिखा था, "भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं. पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन किसी कारण वश मैं आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा."

ना के बाद पवन सिंह ने फिर पोस्ट कर कहा हां

हालांकि पवन सिंह ने घोषणा तो कर दी कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे. इसके दस दिन बाद 13 मार्च को उन्होंने एक्स पर फिर एक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, "मैं अपने समाज जनता जनार्दन और मां से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लडूंगा. आप सभी का आशीर्वाद एवं सहयोग अपेक्षित है. जय माता दी." हालांकि इस पोस्ट में उन्होंने यह नहीं बताया था कि वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे. ऐसे में अब जब बीजेपी ने दूसरे प्रत्याशी को मौका दे दिया तो सवाल उठता है कि क्या पवन सिंह निर्दलीय किसी सीट से चुनाव लड़ेंगे?

पार्टी को पसंद नहीं आया पवन सिंह का व्यवहार?

बता दें कि पवन सिंह को पहला झटका तब ही लग गया था जब बीजेपी की प्रचार लिस्ट से उन्हें बाहर कर दिया गया. कई भोजपुरी स्टार के नाम थे लेकिन पवन सिंह का नाम नहीं था. ऐसे में जिस तरह से पवन सिंह ने पहले इनकार किया और फिर कहा कि वह चुनाव लड़ेंगे. ऐसे में सवाल है कि क्या बीजेपी को पवन सिंह का यह व्यवहार पसंद नहीं आया? अब देखना होगा कि पवन सिंह की क्या प्रतिक्रिया आती है.

यह भी पढ़ें- RJD Candidate List: आरजेडी ने लोकसभा चुनाव में कितने बाहुबलियों को दिया टिकट? इन चर्चित सीटों से उतारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'
बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'
बिहार में पूर्णिया, भागलपुर समेत 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, आपके यहां कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट
बिहार में पूर्णिया, भागलपुर समेत 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, आपके यहां कैसा रहेगा मौसम?
खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड की जमानत पर कोर्ट का फैसला आया, राहत या झटका?
खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड की जमानत पर कोर्ट का फैसला आया, राहत या झटका?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Embed widget