एक्सप्लोरर

BJP ने की तेजस्वी को CM बनाने की मांग, कहा- नीतीश इस्तीफा दें, नए DGP को लाने से कानून व्यवस्था नहीं सुधरेगी

Nikhil Anand Statement: शनिवार को निखिल आनंद ने ट्वीट के जरिए सीएम नीतीश पर हमला बोला. उन्होंने नीतीश कुमार को इस्तीफा देकर बिहार को बख्शने की बात कही है.

पटना: बिहार में अपराध और शराबबंदी को लेकर मुद्दा गर्म है. विपक्ष लगातार बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को घेरते हुए उनसे इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इधर, कुछ दिन पहले ही आर एस भट्टी (RS Bhatti) ने बिहार के नए डीजीपी के तौर पर पदभार लिया है. बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने एक बार फिर सीएम नीतीश पर हमला बोला और शनिवार को कहा कि बिहार सीएम का अखलाक ही नहीं बचा तो डीजीपी बदलने से कानून व्यवस्था थोड़े सुधरेगी. उन्होंने फिर से नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग करते हुए बिहार को बख्श देने की बात कही है. साथ ही तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही है.

तेजस्वी को सीएम बनाने की मांग

निखिल आनंद ने ट्वीट में वीडियो जारी करते हुए कहा कि बिहार फिर अंधकार युग की तरफ लौट रहा है. लोग शाम को घरों से निकलने में डरने लगे हैं. नीतीश जी से हाथ जोड़कर विनती है कि बिहार को बख्श दें, इस्तीफा देकर आश्रम चले जाएं. भले ही तेजस्वी को सीएम बना दें. कुल मिलाकर बीजेपी तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने के फेवर में है. इससे पहले प्रशांत किशोर ने भी मुख्यमंत्री नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा था कि अभी ही तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बना दें. साल 2025 का इंतजार करने की जरूरत नहीं है. नीतीश कुमार ने बिहार की हालत खराब कर दी है.

नए डीजीपी के आने से बीजेपी को उम्मीद नहीं सुधार की

बता दें कि बीते दिनों ही पूर्व डीजीपी एसके सिंघल का कार्यकाल समाप्त हुआ है जिसके बाद आरएस भट्टी ने नए डीजीपी के रूप में पदभार लिया है. भट्टी के आने से बिहार के लॉ एंड ऑर्डर में सुधार होने की उम्मीद की जा रही है. ऐसे में बीजेपी फिर से हमलावर है और कह रही कि नीतीश कुमार डीजीपी को बदलकर क्या करेंगे. बिहार की जो दशा है वो सुधरने वाली नहीं है. ये तब ही सुधरेगी जब सीएम नीतीश इस्तीफा दे देंगे.

यह भी पढ़ें- Siwan News: सीवान में पुलिस से भाग रहे शराब तस्कर को ट्रक ने उड़ाया, बॉडी में सेलो टेप से चिपकी मिली दारू की बोतलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार को दी बड़ी चेतावनी, 'आज रात तक...'
तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार को दी बड़ी चेतावनी, 'आज रात तक...'
बिहार: AK-47 का किसने दिया ऑर्डर, कितनों को लगी गोली? बड़ी बातें
बिहार: AK-47 का किसने दिया ऑर्डर, कितनों को लगी गोली? बड़ी बातें
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर उनके वकील का बड़ा दावा, 'FIR से पहले ही...'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर उनके वकील का बड़ा दावा, 'FIR से पहले ही...'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget