एक्सप्लोरर

बिहारः जातीय जनगणना के खिलाफ खुलकर सामने आई BJP, तेजस्वी और नीतीश की मुलाकात से पहले खेला दांव

बीजेपी एमएलसी संजय पासवान ने कहा कि जो लोग जातीय जनगणना कराने के बाद समाज को बांटना चाहते हैं, उन्हें समझ लेना चाहिए कि देश में गरीबों की तादाद सबसे ज्यादा है. इसलिए गरीबों की गणना होनी चाहिए.

पटनाः जातीय जनगणना के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अब खुलकर सामने आ गई है. एक तरफ आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने वाले हैं तो दूसरी ओर उसके पहले ही बीजेपी एमएलसी संजय पासवान ने जातीय जनगणना को लेकर नया दांव खेल दिया है. उन्होंने कहा कि देश में गरीबी गणना होनी चाहिए, ना की जातीय जनगणना.

शुक्रवार को रिक्शे पर सवार होकर गले में प्लेकार्ड लटकाकर बीजेपी एमएलसी संजय पासवान विधानसभा पहुंचे. उन्होंने अंदर जाने से पहले मीडिया के सवालों का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि देश में अब तक कितने गरीब हैं, इसकी संख्या किसी को मालूम नहीं है. ऐसे में जो लोग जातीय जनगणना कराने के बाद समाज को बांटना चाहते हैं, उन्हें समझ लेना चाहिए कि देश में गरीबों की तादाद सबसे ज्यादा है. इसलिए गरीबों की गणना होनी चाहिए. 

गरीबी की परिभाषा और गरीब कौन ये तय होना चाहिए

संजय पासवान ने कहा कि, “यहां तो गरीबी की परिभाषा तय नहीं है, यहां गरीबी को लेकर दर्जनों परिभाषा है, तेंदुलकर कुछ कहते हैं, राव साहब कुछ कहते हैं, नीति आयोग कुछ और कहता है, प्लानिंग कमीशन कुछ और कहता है इसलिए इस देश में गरीबी की परिभाषा और गरीब कौन ये तय होना चाहिए.”

इस दौरान अपने बयानों के जरिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा. कहा कि सहयोगी पार्टियां कई बातें कहती हैं और ये जरूरी नहीं कि सभी बातों पर हमारी सहमति हो, बहुत ऐसे बात है जिसमें वो सहमत नहीं हैं और उनके भी कई बातों पर हम सहमत नहीं हैं. तेजस्वी यादव ने कहा है कि सरकार को अपने खर्च पर जातीय जनगणना करा लेना चाहिए इसपर जवाब देते हिए संजय पासवान ने कहा कि तेजस्वी के पास बहुत फंड है तो वह खुद करा लें. बहुत सारे मंडल कमीशन हैं, एससी-एसटी को आरक्षण है और क्या चाहिए? कोई आरक्षण नहीं छूटा हुआ है, सवर्ण से लेकर आदिवासी सबको आरक्षण मिला है. इसलिए जाति के आधार की जगह गरीबी के आधार की बात होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः CM नीतीश कुमार आज जा सकते हैं दिल्ली, कल JDU की बैठक में लिए जा सकते हैं बड़े निर्णय

Bihar Crime: चलती गाड़ी में मेडिकल एजेंसी के कर्मी को मारी गोली, कलेक्शन कर लौटने के दौरान हुआ हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान होते ही खूब बोले गिरिराज सिंह, निशाने पर कांग्रेस, सपा और AAP
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
फास्ट ट्रैक कोर्ट के बीच रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर निशाना, 'अब तक शिक्षा मंत्री…'
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget