एक्सप्लोरर

Patna News: भ्रष्ट इंजीनियर के यहां से बरामद 5 करोड़ के मामले में BJP का बड़ा बयान, नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह भ्रष्टाचार का बहुत बड़ा मामला है. इसकी स्वतंत्र एजेंसी से जांच होनी चाहिए. सीएम नीतीश कुमार को सफाई देनी चाहिए.

पटना: ग्रामीण कार्य विभाग में कार्यरत सरकारी इंजीनियर संजय राय के ठिकानों से विजिलेंस ने छापेमारी कर शनिवार को पांच करोड़ कैश बरामद किया था. इस मामले में बीजेपी ने नीतीश सरकार (Nitish Government) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने रविवार को एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि यह भ्रष्टाचार का बहुत बड़ा मामला है. इसकी स्वतंत्र एजेंसी से जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को सफाई देनी चाहिए कि इन भ्रष्टाचारियों को आपका संरक्षण प्राप्त है क्या और इसमें आपकी संलिप्तता है या नहीं.

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जीरो टॉलरेंस की नीति भ्रष्टाचार के खिलाफ है. यह बोल कर सिर्फ नीतीश दिखावा करते हैं. इस मामले में नीतीश व डिप्टी सीएम तेजस्वी को सफाई देनी होगी. स्वतंत्र एजेंसी से जांच होने पर पता चलेगा कि कौन बड़े नेता इसमें शामिल हैं. इसमें टॉप लीडर्स शामिल हैं. दोषियों की संपत्ति जब्त होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- Bihar: धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, करोड़ों रुपये मिले, जमीन के कागजात, सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद

सीएम के साथ मीटिंग में बैठते हैं भ्रष्ट अधिकारी

विजय सिन्हा ने महागठबंधन की सरकार को निशाने पर लिया. कहा कि क्या महागठबंधन सरकार बनने के बाद अधिकारियों से कहा जा रहा है कि पैसा वसूली करिए और ऊपर तक पहुंचाइए? क्या यह पैसा वसूला गया था? पहले भी ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियरों के यहां पैसा पकड़ाया है. जब मैं स्पीकर था तो जांच के लिए कमेटी बनाई थी, लेकिन कमेटी की रिपोर्ट को कभी भी सदन में पेश नहीं होने दिया गया. बड़े-बड़े भ्रष्ट अधिकारी सीएम के साथ मीटिंग में बैठते हैं. हमने एनडीए सरकार में इस पर सवाल उठाया था लेकिन इस पर हम लोगों की नहीं सुनी गई थी. अभी पांच करोड़ रुपया जो पकड़ाया है इस मामले में सरकार की तरफ से लीपापोती की जा रही है. 

बता दें भ्रष्ट इंजीनियर संजय राय के ठिकानों पर छापेमारी के बाद करोड़ों रुपये कैश समेत अकूत संपत्ति मिली है. किशनगंज और पटना के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. इतने कैश मिले थे कि देखकर विजिलेंस की टीम भी हैरान रह गई. नोट गिनने के लिए मशीनें मंगवानी पड़ीं. महागठबंधन सरकार में ग्रामीण कार्य विभाग तेजस्वी यादव के पास है. एनडीए सरकार में यह विभाग जेडीयू के जयंत राज के पास था.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: लालू जब चाहें बेटे को बना सकते हैं CM, सुशील कुमार मोदी ने बताया कैसे पलट सकती है बाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा जा रहे नीतीश कुमार को दिल्ली में नहीं मिलेगा केसी त्यागी का साथ! कर दिया ये बड़ा ऐलान
राज्यसभा जा रहे नीतीश कुमार को दिल्ली में नहीं मिलेगा केसी त्यागी का साथ! कर दिया ये बड़ा ऐलान
राज्यसभा चुनाव: संजय झा ने CM नीतीश कुमार को सौंपा जीत का प्रमाण-पत्र, बता दी आगे की रणनीति
राज्यसभा चुनाव: संजय झा ने CM नीतीश कुमार को सौंपा जीत का प्रमाण-पत्र, बता दी आगे की रणनीति
बिहार-हरियाणा राज्यसभा चुनाव नतीजों पर बयानबाजी तेज, गिरिराज सिंह-चिराग से लेकर तेजस्वी तक किसने क्या कहा?
बिहार-हरियाणा राज्यसभा चुनाव नतीजों पर बयानबाजी तेज, गिरिराज सिंह-चिराग से लेकर तेजस्वी तक किसने क्या कहा?
बिहार कांग्रेस में कलह! वोट नहीं देने वाले विधायकों के आरोप पर भड़के राजेश राम, 'BJP के चंगुल…'
बिहार कांग्रेस में कलह! वोट नहीं देने वाले विधायकों के आरोप पर भड़के राजेश राम, 'BJP के चंगुल…'

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चा गोद लेने वाली सभी महिलाओं को मिले मैटरनिटी लीव, सिर्फ 3 महीने नहीं...', अडॉप्शन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश
'बच्चा गोद लेने वाली सभी महिलाओं को मिले मैटरनिटी लीव, सिर्फ 3 महीने नहीं...', अडॉप्शन पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश
Varanasi News: गंगा के बीच इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी खाने-फेंकने के आरोप में 14 गिरफ्तार
वाराणसी: गंगा के बीच इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी खाने-फेंकने के आरोप में 14 गिरफ्तार
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
IPL 2026 के बीच ये टीमें खेलेंगी इंटरनेशनल क्रिकेट, टी20 और वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी
IPL 2026 के बीच ये टीमें खेलेंगी इंटरनेशनल क्रिकेट, टी20 और वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी
OTT पर देखें 1 घंटा 57 मिनट की ये क्राइम थ्रिलर फिल्म, IMDb रेटिंग भी है तगड़ी, हर सीन है खौफनाक
1 घंटा 57 मिनट की ये क्राइम थ्रिलर है बेहद खतरनाक, आईएमडीबी रेटिंग भी है तगड़ी
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
यूपी बोर्ड में पहली बार स्टेप मार्किंग से मिलेंगे नंबर, 18 मार्च से चेक होंगी कॉपियां
यूपी बोर्ड में पहली बार स्टेप मार्किंग से मिलेंगे नंबर, 18 मार्च से चेक होंगी कॉपियां
LPG संकट के बीच ट्रेन में बिकने लगे उपले! वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
LPG संकट के बीच ट्रेन में बिकने लगे उपले! वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
Embed widget