एक्सप्लोरर

बिहार: सुशील मोदी ने बिहार विधान परिषद से दिया इस्तीफा, जानें- कब लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ?

सुशील मोदी कल यानि 12 दिसंबर को शाम 4 बजे संसद भवन के राज्यसभा चैम्बर में राज्यसभा सदस्य का शपथ लेंगे. उन्हें उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू शपथ दिलाएंगे.

पटना: राज्य सभा के नव निर्वाचित सदस्य सुशील कुमार मोदी ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया.दिवंगत केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद से खाली हुई राज्यसभा की सीट पर पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी निर्विरोध चुन लिए गए हैं. इसके बाद हीं उन्होंने बिहार विधान परिषद् की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.

सुशील मोदी कल यानि 12 दिसंबर को शाम 4 बजे संसद भवन के राज्यसभा चैम्बर में राज्यसभा सदस्य का शपथ लेंगे. उन्हें उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू शपथ दिलाएंगे. इस शपथ ग्रहण के लिए सुशील मोदी आज (शुक्रवार) दिल्ली रवाना हो जाएंगे. इस बात की जानकारी सुशील मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है.

अपने ट्विटर अकाउंट पर मोदी ने लिखा है की 12 दिसंबर, 2020 को अपराह्न 4 बजे संसद भवन के ग्राउंड फ्लोर स्थित राज्यसभा चैम्बर में मैं राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लूंगा. भारत के उपराष्ट्रपति सह राज्यसभा के सभापति श्री वैंकेया नायडु शपथ दिलाएंगे. शपथ ग्रहण के लिए मैं शुक्रवार 11दिसंबर को दिल्ली प्रस्थान करूंगा.

बताते चलें कि बिहार में नई सरकार के गठन में सुशील कुमार मोदी को जगह नहीं मिली थी. पिछले 15 साल से एनडीए के शासन काल में लगातार नीतीश कुमार के डिप्टी रहे सुशील कुमार मोदी इस बार उप मुख्यमंत्री नहीं बनाए गए थे. माना जा रहा था कि इसको लेकर सुशील कुमार मोदी खासा नाराज हैं.

हालांकि नीतीश कुमार भी चाहते थे कि सुशील कुमार मोदी को हीं उपमुख्यमंत्री बनाया जाए, मगर पार्टी ने तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी को उपमुख्यमंत्री बना दिया.दिवंगत रामविलास पासवान की मृत्यु के बाद खाली हुई एक राज्यसभा सीट पर पार्टी ने सुशील कुमार मोदी को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया. यह माना जा रहा है कि यह पार्टी की ओर से डैमेज कंट्रोल किया गया है. नीतीश कुमार अब भी बार-बार यह कहते रहे कि सुशील कुमार मोदी को वह मिस करेंगे. नीतीश कुमार ने कहा था कि मेरी इच्छा तो जगजाहिर है मगर निर्णय आखिर में भारतीय जनता पार्टी को लेना है और मुझे उम्मीद है सुशील कुमार मोदी यह जवाबदेही भी बेहतर ढंग से निभाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget