एक्सप्लोरर

बिहारः सुपौल में मजदूर की गोली मारकर हत्या, पैथोलॉजी संचालक के बेटे को भी मारा चाकू

पीड़ित ने बताया कि हमला करने वाले घर के पास में ही रहते हैं. उन्होंने उसपर पीछे से वार किया. चाकू से गर्दन और पीठ पर वार किया गया है, जिसके बाद आनन-फानन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

सुपौल: बिहार के सुपौल जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 25 में बुधवार की शाम बर्फ फैक्ट्री के पास कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर एक लड़के को घायल कर दिया. घायल की पहचान पैथोलॉजी संचालक सुमन कुमार सिंह के बेटे हर्षित कुमार के रूप में की गई है. सुमन ने बताया कि उनका बेटा सब्जी लेकर घर लौट रहा था तभी रास्ते में इस घटना को अंजाम दिया गया.

सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

पीड़ित ने बताया कि हमला करने वाले घर के पास में ही रहते हैं. उन्होंने हर्षित पर पीछे से वार किया. चाकू से गर्दन और पीठ पर वार किया गया है. आनन-फानन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. चाकू मारने वाले सभी युवक नशेड़ी बताए जाते हैं. घटना की जानकारी मिलते ही सदर पुलिस जांच में जुट गई है. 

वहीं, एक दूसरी घटना पिपरा थाना क्षेत्र के महिचंदा के वार्ड नंबर तीन की है. जहां बुधवार की शाम एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. शव की पहचान पिपरा के ही रहने वाले 55 वर्षीय राजेंद्र पासवान के रूप में की गई है. 

मृतक की पत्नी ने कही ये बात

राजेंद्र पासवान की पत्नी झकसी देवी ने सदर अस्पताल में बताया कि शाम पांच बजे के करीब चंद्रभूषण मंडल की मां चंपा देवी राजेंद्र पासवान को घास काटने के लिए बुलाने आई थी. इसके बाद वो उसके साथ चला गया. इसके बाद राजेंद्र को वे लोग घर के समीप पोखर पर ले गए और उसे गोली मार दी. गोली पेट में लगी थी. 

वह जब पहुंची तो उसका पति खून से लथपथ था. उसने बेटे को बुलाया और फिर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. सदर इंस्पेक्टर बासुदेव रॉय ने बताया कि दोनों घटना की जांच पुलिस कर रही है.

यह भी पढ़ें -

घंटों आग में घिरे रहे CM नीतीश के मंत्री, बाल-बाल बची जान, पहाड़ों के बीच मोबाइल नेटवर्क भी नहीं कर रहा था काम

LJP सांसद वीणा देवी ने CM नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- जनता से किए वादों को पूरा करें मुख्यमंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget