एक्सप्लोरर

'हमें पूरा...', चीन के साथ फाइनल मैच से पहले भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच ने कही बड़ी बात

Bihar Women's Hockey Championship Trophy: भारतीय टीम के कोच ने कहा कि टीम ने हमेशा दबाव में बेहतर प्रदर्शन किया है. यह फाइनल भी अलग नहीं होगा. हम 100 प्रतिशत आश्वस्त हैं.

Bihar Women's Hockey Championship Trophy: भारतीय महिला हॉकी टीम ने मंगलवार (19 नवंबर) को राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में जापान को 2-0 से हराकर महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2024 के फाइनल में जगह बना ली. अब ट्रॉफी के लिए फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला आज (20 नवंबर) चीन से होगा, जिसने दूसरे सेमीफाइनल में मलेशिया को 3-1 से हराया. इस बीच भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से काफी खुश दिखे.

कोच हरेंद्र सिंह ने सेमीफाइनल में टीम की जीत पर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने खिलाड़ियों की मानसिकता और गेम को लेकर उनकी रणनीति की सराहना करते हुए कहा कि टीम की योजना एक गोल हासिल करने और उसके बाद खेल पर नियंत्रण पाने की थी, जिसे सभी खिलाड़ियों ने बखूबी निभाया.

कोच हरेंद्र सिंह ने कहा, "हमें पता था कि जापान लीग मैच में हमारे खिलाफ हार झेलने के बाद इस मुकाबले में डिफेंसिव स्ट्रक्चर के साथ खेलेगी. उम्मीद के मुताबिक उन्होंने यही चाल चली, लेकिन हमने यह पहले ही तय कर लिया था कि यह सिर्फ एक गोल की बात है. हमारी खिलाड़ियों ने धैर्य बनाए रखा और आखिरी मौके तक अपनी कोशिशें जारी रखीं. जैसे ही वह गोल हुआ, खेल पूरी तरह बदल गया और हमारे लिए दरवाजे खुल गए."

कोच ने कहा- 'हमें पूरा भरोसा है कि...'

फाइनल मैच से पहले कोच हरेंद्र सिंह ने बड़ा बयान दिया. कहा, "हमें पूरा भरोसा है कि हम चीन की मजबूत डिफेंस को तोड़ने में कामयाब होंगे. भारतीय टीम ने हमेशा दबाव में बेहतर प्रदर्शन किया है और यह फाइनल भी अलग नहीं होगा. हम फाइनल को लेकर 100 प्रतिशत आश्वस्त हैं."

आगे कहा कि महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के शानदार प्रदर्शन ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है. भारतीय टीम की इस जीत ने फाइनल को लेकर दर्शकों और समर्थकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं. अब सभी की नजरें फाइनल मुकाबले पर हैं, जहां हर कोई भारतीय टीम को एक बार फिर चैंपियन बनते देखना चाहता है.

भारतीय कोच ने बिहार में इतने बड़े हॉकी आयोजन को इस पैमाने पर करवाने के लिए यहां की सरकार का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि यह न केवल राज्य, बल्कि पूरे देश के हॉकी प्रेमियों के लिए गर्व का क्षण है.

यह भी पढ़ें- Champions Trophy: महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप में आज चीन को रौंदेगा भारत? दिल थाम कर देखें फाइनल मैच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
Embed widget