एक्सप्लोरर

शिक्षिका पत्नी को धोखा दे रहा था पति, एक महीने से घर से था गायब, फिर ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

शिक्षिका ने अपने पति और ससुर पर भोली-भाली लड़की को फंसा कर उनसे देह व्यापार करवाने का भी आरोप लगाया है. उसने कहा कि ससुराल वालों द्वारा उसपर भी देह व्यापार करने के लिए दबाव बनाया गया था.

जमुई: बिहार के जमुई जिले में सोमवार को महिला ने अपने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और धोखा देने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. शिक्षिका पत्नी का आरोप है कि 12 साल संग रहने के बाद पति ने उसके साथ बेवफाई की और गुपचुप तरीके से पराई लड़की के साथ से रहने लगा. जब उसे इसकी भनक तो वो अपनी बेटी के साथ पति के ठिकाने पर पहुंची और उसे आपत्तिजनक स्थिति में पराई लड़की के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया.

पति की इस करतूत का जब उसने विरोध किया गया तो पति ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे मौके से भगा दिया. इस मामले में पीड़िता ने अपने पति आदित्य आनंद, ससुर अविनाश उर्फ अरुण पासवान सहित दो अन्य लड़कियों पर मारपीट का आरोप लगाया है.

शिक्षिका ने जमुई के डीएसपी लाल बाबू यादव को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है. शिक्षिका ने बताया कि वह मुंगेर जिला की रहने वाली है. वर्तमान में किराए के मकान में रहती है और 2010 से शिक्षिका के पद पर कार्यरत है.

उसकी शादी हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार साल 2009 में आदित्य आनंद से हुई थी. शादी में दहेज के तौर पर तीन लाख रुपये और गहने भी दिए गए थे. इसके बावजूद सास, ससुर और पति द्वारा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. 

एक महीने से गायब था पति 

शिक्षिका ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसका पति एक महीने से घर नहीं आ रहा था. वह अपनी 9 साल की बेटी के साथ अकेले रह रही थी. फोन कर पूछने पर पति द्वारा कभी दोस्त के पास रहने तो कभी बाहर जाने की बात कही जा रही थी. इसी क्रम में कुछ दिन पहले उसे बोधवन तालाब इलाके की एक लड़की के साथ उसके पति के अवैध संबंध होने की जानकारी मिली. जानकारी पाकर जब वो मौके पर पहुंची तब पूरे मामले का खुलासा हुआ. 

देहव्यापार का भी लगाया आरोप

शिक्षिका ने अपने पति और ससुर पर भोली-भाली लड़की को फंसा कर उनसे देह व्यापार करवाने का भी आरोप लगाया है. उसने कहा कि ससुराल वालों द्वारा उसपर भी देह व्यापार करने के लिए दबाव बनाया गया था. जब उसने इंकार कर दिया, तो पति उसे छोड़कर चला गया. इस संबंध में सदर डीएसपी लाल बाबू यादव ने बताया कि शिक्षिका से फिलहाल उनकी मुलाकात नहीं हुई है. आवेदन देने की जानकारी मिली है. जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें -

मंत्रिमंडल विस्तार में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने मांगे चार पद, दिया ये फॉर्मूला

आराः एक तरफ अश्विनी चौबे कर रहे थे निरीक्षण और दूसरी ओर एंबुलेंस से ढोया जा रहा था सामान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget