एक्सप्लोरर

Bihar News: गया में 3 बच्चों को छोड़कर विधवा महिला ने लगाई फांसी, हिरासत में ग्रामीण चिकित्सक

Gaya Crime: मृतक महिला के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जो ग्रामीण चिकित्सक का काम करता है. आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है.

Woman Committed Suicide: गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के आमस पंचायत के गमहरिया गांव में रविवार (08 सितंबर) को एक विधवा महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामला सामने में आया तो घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई. मृतक महिला की पहचान स्व. किशोर मांझी की 35 वर्षीय पत्नी ललिता देवी के रूप में की गई है. मृतक महिला की दो पुत्री और एक पुत्र है. महिला ने अपने तीन बच्चों की परवाह किए बगैर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.   

बताया गया प्रेम प्रसंग का मामला

घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसी दौड़े तब तक महिला की मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना के बाद मौके पर आमस थाना पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. बताया जा रहा है की मृतक महिला का पास में रहने वाले ग्रामीण चिकित्सक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लोगों का कहना है कि किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा और फिर अपने घर में आत्महत्या कर लेने की घटना हुई है. महिला ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या की है.

मामले में क्या बोले आमस थानाध्यक्ष?

इस संबंध में आमस थानाध्यक्ष इंद्रजीत कुमार ने बताया कि मृतक महिला के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जो ग्रामीण चिकित्सक का काम करता है. मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हीं स्पष्ट हो सकेगा. वहीं पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी छानबीन कर रही है. पुलिस पुछताछ में जुटी है. कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है. घटना के बाद बच्चों का रो–रोकर बुरा हाल है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: 'मुसलमानों में कुछ ही लोग हैं जो...', पटना पहुंचे वरिष्ठ संघ प्रचारक ने जाति धर्म पर खुलकर की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
सेंट्रल पार्क को बंद करने पर RJD की प्रतिक्रिया, कहा- 'पूरी दिल्ली...'
सेंट्रल पार्क को बंद करने पर RJD की प्रतिक्रिया, कहा- 'पूरी दिल्ली...'
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'अगर…'
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'अगर…'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget