एक्सप्लोरर

Bihar Weather Update: बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? शीतलहर और कुहासे के बीच इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट

Bihar Weather Today: मौसम विभाग के अनुसार 30 जिलों के दर्ज रिकॉर्ड में 22 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा. पटना में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

पटना: बिहार में आज गुरुवार (04 जनवरी) से ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना की रिपोर्ट के अनुसार आज कई जिलों में सुबह से लेकर पूरे दिन तक घने कोहरे के साथ शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा तो वहीं दक्षिणी और उत्तरी भाग के कई जिलों में हल्की वर्षा की संभावना है जिससे ठंड में भी बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है. पटना आईएमडी (Patna IMD) की ओर से अलर्ट जारी किया गया है.

जिन जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा की चेतावनी दी गई है उनमें औरंगाबाद, रोहतास, भभुआ, बक्सर, अरवल, भोजपुर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, गोपालगंज और सारण शामिल है. हालांकि इसका असर पटना के पश्चिमी भाग जहानाबाद और गया जिले के पश्चिमी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है.

आज धूप निकलने की संभावना नहीं

मौसम विभाग की मानें तो आज राज्य के किसी भी जिले में धूप निकलने की संभावना नहीं है. प्रदेश के उत्तर पूर्व भाग के अररिया, सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा और मधेपुरा में घना कोहरा के साथ शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं दक्षिण पूर्व इलाके के भागलपुर, मुंगेर और खगड़िया में भी घने कोहरे के साथ शीतलहर का पूर्वानुमान है.

बता दें कि बीते बुधवार को भी अधिकतम तापमान और न्यूनतम में एक दो जिलों को छोड़कर बाकी जगहों पर गिरावट देखी गई. बुधवार को सबसे अधिक तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस फारबिसगंज में दर्ज किया गया. राजधानी पटना में 0.9 डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे कम तापमान मोतिहारी और बांका में 6 डिग्री तक रहा. मौसम विभाग के अनुसार 30 जिलों के दर्ज रिकॉर्ड में 22 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा. पटना में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

तीन दिनों तक कोई परिवर्तन नहीं

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार एक चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण हरियाणा एवं उसके आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से औसत 1.5 किलोमीटर ऊपर स्थित है. इसके प्रभाव से अगले तीन दिनों तक राज्य के मौसम में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. अधिसंख्य जिलों में घने कुहासे के साथ ठंड में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है. 6 जनवरी तक राज्य के दक्षिणी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है.

यह भी पढ़ें- Munger: '5 लाख नहीं तो बहन को पहुंचाओ', बिहार में सिरफिरे आशिक ने लड़की के भाई को उठाया, हैरान कर देगा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो
बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो
बांकीपुर के रिजल्ट से पहले महागठबंधन में फूट! ऐसा क्या हुआ?
बांकीपुर के रिजल्ट से पहले महागठबंधन में फूट! ऐसा क्या हुआ?
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget