एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार में आज से फिर बढ़ेगी ठंड, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर और क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

Bihar Weather Today: बिहार के मोतिहारी में गुरुवार को सबसे ज्यादा ठंड रही. यहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं सबसे अधिक तापमान औरंगाबाद में 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

Bihar Weather Update Today: बिहार का मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है, जिससे ठंड में बढ़ोतरी होगी. हालांकि आज 7 फरवरी से आगामी एक सप्ताह तक मौसम सूखा ही रहेगा दिन में धूप भी खिलेगी. लेकिन अधिकांश जिलों में नमी युक्त उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह जारी रहेगा, जिससे धूप खिलने के बावजूद गर्मी महसूस नहीं होगी. आज शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का पूर्वानुमान है. रात और सुबह के समय कनकनी भी महसूस होगी. आज 7 फरवरी से 8 और 9 फरवरी तक इसका विशेष असर दिखाई देगा.

तापमान में गिरावट की मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ को एक बार फिर पास करते हुए 8 फरवरी को पश्चिमी हिमालय के क्षेत्र पर आने का पूर्वानुमान है.   

क्या होता है पश्चिमी विक्षोभ?
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक आनंद शंकर ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिमी विक्षोभ एक नमी युक्त हवा है जो पश्चिम से आती है और मुख्य रूप से सर्दियों में भारत उपमहाद्वीप के उत्तरी इलाकों में आती है. यह भूमध्य सागर, अंध महासागर, और कैस्पियन सागर से नमी लाता है. पश्चिमी विक्षोभ के आने से बारिश और बर्फ पड़ती है. वैसे तो पश्चिमी विक्षोभ का उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों में ज्यादा प्रभाव पड़ता है जिससे उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होती है. लेकिन इसमें इतनी ज्यादा नमी होती है कि इसका प्रभाव कई राज्यों में होता है और उसी से बिहार में ठंड ज्यादा और कम रहती होती है. 

7 दिनों तक मौसम सूखा रहने की संभावना
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगर उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के साथ-साथ बारिश भी होती है तो उसका असर बिहार पर जरूर पड़ता है लेकिन अभी वह स्थिति नहीं है जिसके कारण बिहार में अगले 7 दिनों तक मौसम पूरी तरह सूखा रहने का संभावना है. परंतु पश्चिम विक्षोभ पास कर चुका है और उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है जिसकी वजह से 6 फरवरी को नमी युक्त पछुआ हवा का प्रवाह दिन में रहा. धूप खिलने के बावजूद एक से दो डिग्री तापमान में कमी रही. 

वैज्ञानिक आनंद शंकर की मानें तो फरवरी महीने की शुरुआत से तापमान में वृद्धि हुई लेकिन पूरी फरवरी महीने तक कई बार पश्चिमी विक्षोभ आते जाते रहेंगे और तापमान में उतार चढ़ाव होता रहेगा. अभी पूरी तरह गर्मी वाली स्थिति आने की संभावना फरवरी में नहीं है.

4-5 दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा
उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में 4 से 5 दिनों तक हल्के या मध्यम स्तर का कुहासा छाया रहने वाला है. आज शुक्रवार को राज्य के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, किशनगंज, सुपौल और अररिया जिलों में घना कुहासा छाए रहने का संभावना है. बीते गुरुवार को सुबह के न्यूनतम तापमान में दक्षिण बिहार में बहुत ज्यादा कमी नहीं रही, लेकिन उत्तर बिहार के जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है.

मोतिहारी में रहा सबसे कम तापमान
पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान मोतिहारी में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि पूरे राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के करीब रहा. राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा. दिन के अधिकतम तापमान में पूरे बिहार में एक से दो डिग्री की गिरावट आई है. सबसे अधिक औरंगाबाद में 28.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. जबकि राजधानी पटना में 3.6 डिग्री की गिरावट के साथ 25 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. गुरुवार को राज्य का औसत तापमान 22 से 23 डिग्री के करीब दर्ज किया गया. आज शुक्रवार को और ज्यादा गिरावट आने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: सांसद सुदामा प्रसाद ने भोजपुर के DM की लोकसभा अध्यक्ष से की शिकायत, क्या है मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget