एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार में मॉनसून हुआ मेहरबान, भारी बारिश से पटना समेत कई शहर तरबतर, इन जिलों में आज रेड अलर्ट

Bihar Weather Update: लगातार बारिश से बिहार के कई जिलों में जनजीवन प्रभावित है. निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति है. मौसम विभाग ने 6 जिलों में भारी बारिश, बिजली गिरने को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है.

बिहार में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो चुका है और बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने राज्य के लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं. बुधवार को राजधानी पटना सहित कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहे और झमाझम बारिश होती रही. वहीं, गुरुवार को भी मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में वर्षा का पूर्वानुमान जताया है. खासकर छह जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है.

कई जिलों में रेड अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के मुताबिक गुरुवार को बिहार के पश्चिमी और मध्य भाग के 26 जिलों में वर्षा की संभावना है. इनमें से 6 जिलों सीवान, सारण, भोजपुर, कैमूर, बक्सर और रोहतास में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इन जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने और मेघ गर्जन के साथ तेज बारिश हो सकती है. विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

राजधानी पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, अरवल, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर जिलों में आज भी बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश की संभावना है. इन जिलों में कहीं-कहीं बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.

गया में सबसे अधिक बारिश

बुधवार को राज्य के कई जिलों में अच्छी खासी बारिश दर्ज की गई. गया में सबसे ज्यादा 186.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा बेगूसराय में 166.4 मिमी, समस्तीपुर में 139.6 मिमी, जमुई में 136.4 मिमी, सहरसा में 126.8 मिमी, औरंगाबाद में 120.8 मिमी, भभुआ में 115.4 मिमी और नवादा में 107.4 मिमी बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार ये आंकड़े दोपहर 12 बजे तक के हैं, इसके बाद भी कई जिलों में भारी बारिश होती रही. रेड अलर्ट वाले जिलों में सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली और नालंदा शामिल रहे.

तापमान में आई भारी गिरावट

लगातार हो रही बारिश की वजह से तापमान में भी खासा अंतर आया है. राजधानी पटना में बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राज्य में सबसे अधिक तापमान मोतिहारी में 34.02 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम अधिकतम तापमान अरवल में 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा. अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया.

पूर्वी बिहार में कमजोर रहेगा मॉनसून

हालांकि, पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में गुरुवार को हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन वहां मॉनसून की स्थिति फिलहाल कमजोर बताई गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में पश्चिमी और मध्य जिलों में भारी से मध्यम वर्षा जारी रह सकती है, जिससे नदियों के जलस्तर में भी वृद्धि की संभावना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget